Viral photos : गड्ढे में बच्चों को मिले ब्रिटिशकालीन सिक्के, 18वीं सदी के हैं

दर्जनों सिक्के बच्चों के हाथ लगे। कुछ ग्रामीण भी सिक्के लेकर चले गए। सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ सिक्का मिलने की जानकारी वायरल हो गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 04:14 PM (IST)
Viral photos : गड्ढे में बच्चों को मिले ब्रिटिशकालीन सिक्के, 18वीं सदी के हैं
Viral photos : गड्ढे में बच्चों को मिले ब्रिटिशकालीन सिक्के, 18वीं सदी के हैं

किशनगंज, जेएनएन। पौआखाली बाजार से सटे मेला ग्राउंड में जल-नल योजना के तहत खोदे गए गड्ढे में खेल रहे बच्चों को चांदी के सिक्के मिले। सभी सिक्के 18वीं शताब्दी के बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन के हाथ एक भी सिक्का नहीं लग पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दर्जनों सिक्के बच्चों के हाथ लगे। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे कुछ ग्रामीण भी सिक्के लेकर चले गए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ सिक्का मिलने की जानकारी वायरल हो गई। सिक्कों पर महारानी विक्टोरिया एवं एडवर्ड सातवें का चित्र भी बना हुआ है। इनमें 1840, 1887 आदि वर्ष भी अंकित हैं। मंगलवार की सुबह कुछ बच्चे मेला ग्राउंड में खेल रहे थे, इसी दौरान गड्ढे में किसी बर्तन से वे टकरा गए। बच्चों ने बर्तन को हटाकर देखा तो उसमें चांदी के सिक्के भरे हुए मिले। पुलिस मौके पर देर से पहुंची।

पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने बताया कि फोटोग्राफ के अनुसार सिक्का 18वीं शताब्दी का प्रतीत होता है। पुलिस अपने स्तर से सिक्कों का पता लगा रही है। जिसके पास भी सिक्का पाया जाएगा, उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी