Kishanganj : बेटी के जन्म लेते ही ससुराल वालों ने घर से निकाला, पति ने भी छोड़ा साथ, अब दुधमुंहे बच्चे के साथ न्याय के लिए भटक रही

बेटी के जन्‍म लेते ही एक महिला के जीवन पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मामला किशनगंज का है। बेटी के जन्‍म के बाद ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने भी उसका साथ छोड़ दिया। वह न्‍याय के लिए बच्‍ची के साथ भटक रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 11:32 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 11:32 AM (IST)
Kishanganj : बेटी के जन्म लेते ही ससुराल वालों ने घर से निकाला, पति ने भी छोड़ा साथ, अब दुधमुंहे बच्चे के साथ न्याय के लिए भटक रही
बेटी के जन्‍म लेते ही एक महिला के जीवन पर दुखों का पहाड़ टूट गया। सांकेतिक तस्‍वीर।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। महिला सशक्तिकरण को लेकर आज तमाम तरह के दावे और बड़ी-बड़ी बातें सुनने को मिलती है। लेकिन, जमीनी हकीकत कुछ और है। आज भी समाज में कुछ ओछी मानसिकता के लोग हैं, जो बेटी को बोझ समझते हैं। किशनगंज में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

न्याय के लिए थाने पहुंची

बेटी को जन्म देने से नाराज पति और ससुराल वालों द्वारा महिला को प्रताडि़त कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीडि़ता अपने दुधमुंहे बच्ची को गोद में लेकर न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। जहां पीडि़ता के लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दोनों ने किया था प्रेम विवाद

जानकारी के अनुसार पौआखाली थाना क्षेत्र के दस्तुर गांव निवासी पीडि़ता खुशबू नाज को गांव के ही शादीशुदा युवक अताबूल रहमान ने अपने प्रेम जाल में फांस लिया था। लंबे प्रेमप्रसंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। एक वर्ष पूर्व खुशबू ने बेटी को जन्म दिया। लेकिन बेटी के जन्म लेने के साथ ही पति और ससुराल वालों के व्यवहार में परिवर्तन हो गया। मामूली बात पर पति मारपीट करने लगता था। वह अक्सर घर से निकालने की धमकी की देता था। अंतत उसने घर से निकाल दिया। 

पति ने जेवरात आदि भी छीन लिए

पति ने मायके से उपहार स्वरूप मिले 35 भरी चांदी, दो भर सोने के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान छीन लिया और पीडि़ता को छोड़कर अपनी पहली पत्नी नजरा खातून के पास चला गया। खुशबू जब अपने पति से मिलने सौतन के घर पहुंची तो अताबूल रहमान, नजरा खातून आदि ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जहां पीडि़ता के लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना को लेकर ससुराल वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

chat bot
आपका साथी