Kishanganj Crime: पत्नी की हत्या के आरोप में होटल संचालक गिरफ्तार, फंदा से झूलता मिला था शव

किशनगंज में पत्नी की हत्या के आरोप में होटल संचालक गिरफ्तार हो गया है। आठ दिसंबर 2019 को अंजली मंडल का मृत शरीर संदेहास्पद स्थिति में फांसी के फंदे से झूलता मिला था। घटना के बाद ससुर ने हत्या का केस दर्ज कराया था।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 09:28 AM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 09:28 AM (IST)
Kishanganj Crime: पत्नी की हत्या के आरोप में होटल संचालक गिरफ्तार, फंदा से झूलता मिला था शव
किशनगंज में पत्नी की हत्या के आरोप में होटल संचालक गिरफ्तार हो गया है।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। महावीर मार्ग निवासी अंजली मंडल मौत मामले की जांच कर रही टाउन थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर फरार चल रहे पत्नी के हत्या आरोपित पति को गिरफ्तार किया। गुरुवार रात महावीर मार्ग निवासी मधुसूदन मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। शुक्रवार को सदर में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि गत आठ दिसंबर 2019 को अंजली मंडल का मृत शरीर संदेहास्पद स्थिति में फांसी के फंदे से झूलता मिला था। घटना के बाद सिलीगुड़ी निवासी मृतका के पिता जगदेव कामती के लिखित शिकायत पर टाउन थाना में अंजली के पति मधूसूदन मंडल और उसकी भाभी के विरुद्ध कांड संख्या 587/19 दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

घटना के बाद से ही होटल व्यवसायी मधुसूदन फरार हो गया। उस वक्त मृतका के पिता ने मधुसूदन और उसकी भाभी के विरुद्ध कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। जगदेव कामती का कहना था कि शादी के आठ साल बीत जाने के बावजूद भी संतान को जन्म नहीं दिये जाने के कारण उसे ससुराल में पति और भाभी के द्वारा प्रताडि़त किया जाता था। उसने कई बार फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी भी दी थी। उन्होंने कहा कि मधुसूदन और उसकी भाभी विगत तीन माह से अंजली को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे और अंतत: पति ने उसकी हत्या कर दी। बताते चलें कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने अंजली को जीवित मान कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।लेकिन अस्पताल कर्मियों द्वारा मृत घोषित करते ही परिजन शव को लेकर भाग खड़े हुए। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था और मृतका के पिता की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।

chat bot
आपका साथी