हिमाचल प्रदेश से 12 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर कटिहार में रचाई शादी, नवगछिया से हुई गिरफ्तारी

हिमाचल प्रदेश में रिश्तेदार प्रहलाद को इसलिए बुलाया ताकि वो वहां नौकरी कर सके लेकिन वो वहां से 12 वर्षीय मासूम को लेकर कटिहार पहुंचा और उससे शादी कर ली। उधर परिजनों ने प्रहलाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। बिहार पहुंची हिमाचल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:30 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश से 12 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर कटिहार में रचाई शादी, नवगछिया से हुई गिरफ्तारी
नवगछिया पहुंची मां और हिमाचल प्रदेश पुलिस।

संवाद सहयोगी, नवगछिया। हिमाचल प्रदेश से अपहृत नाबालिग लड़की भागलपुर जिल के नवगछिया के रामनगर बिंदटोली से बरामद की गई। आरोपित नवगछिया थाना के रामनगर बिंदटोली निवासी प्रहलाद कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिमाचल प्रदेश पुलिस (Himachal Pradesh Police) जिला बदी थाना के एएसआई पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि रामनगर बिंद निवासी प्रहलाद बेरोजगार था। वो रोजगार के खातिर हिमाचल गया था। वहां से वो लड़की को अगवा कर लाया और यहां शादी रचा ली।

एएसआई ने मामले के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि लड़की की मां, बहन और बहनोई हिमाचल प्रदेश में ही रहते हैं। लड़की की मां आरोपित प्रहलाद की रिश्तेदार है। उसने प्रहलाद को हिमाचल प्रदेश काम करने के लिए बुलाया था। प्रहलाद लड़की के घर रहकर, वहां से मजदूरी करने जाया करता था। इसी दौरान एक सितंबर को लड़की का अपहरण करके वह कटिहार आ गया। लड़की की बहन ने टेला थाना में दो सितंबर को अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई। लड़की की उम्र महज 12 वर्ष है। - आरोपित भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के रामनगर बिंदटोली निवासी प्रहलाद कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार - हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बदी थाना की पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई

प्रहलाद ने कटिहार के एक मंदिर में लड़की के साथ शादी कर ली। शादी करने के पश्चात वह घर आ गया। लड़की के साथ प्रहलाद घर में ही रहता था। हिमाचल प्रदेश की पुलिस व लड़की की मां नवगछिया थाना आई। स्थानीय पुलिस के साथ लड़की को रामनगर बिंदटोली से गिरफ्तार किया गया। आरोपित को पुलिस ने नवगछिया न्यायालय में उपस्थित किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित व बरामद किशोरी को हिमाचल प्रदेश के पुलिस अपने साथ ले गई।

आर्म्स एक्ट में एक गिरफ्तार 

संवाद सुत्र, सुल्तानगंज : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से आम्र्स एक्ट के नामजद आरोपी मोहम्मद इरशाद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मोहम्मद इरशाद पर सुलतानगंज थाना में विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज था। बालू घाट रोड से पुलिस ने गिरफ्तारी की है । थानाध्यक्ष ने बताया कि आम्र्स एक्ट का वह नामजद आरोपी था।

chat bot
आपका साथी