बांध टूटा ना तटबंध, 95 गांव बाढ़ की चपेट में, सात नदियों से घिरे खगडिय़ा में सभी बांध-तटबंध सुरक्षित

सात नदियों से घिरे खगडिय़ा जिले में अब तक सभी तटबंध सुरक्षित हैं। बाढ़ से लगभग सभी सात प्रखंड प्रभावित हैं। 129 पंचायतों में से 36 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 10:43 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:03 PM (IST)
बांध टूटा ना तटबंध, 95 गांव बाढ़ की चपेट में, सात नदियों से घिरे खगडिय़ा में सभी बांध-तटबंध सुरक्षित
बांध टूटा ना तटबंध, 95 गांव बाढ़ की चपेट में, सात नदियों से घिरे खगडिय़ा में सभी बांध-तटबंध सुरक्षित

खगडिय़ा [अमित झा]। यह नदियों का मिजाज है। जिले में इस बार न कहीं बांध टूटा, न तटबंध दरके। बावजूद, 95 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। 80 हजार की आबादी इसकी चपेट में आ चुकी है। यहां 85 नौकाएं चल रही हैं। बाढ़ पीडि़त त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

अलौली प्रखंड की बाढ़ प्रभावित चेराखेरा पंचायत स्थित दक्षिणी बोहरवा के योगेंद्र महतो कहते हैं- चारों ओर पानी ही पानी है। कोई देखने वाला नहीं है। प्रशासन 'पन्नी'  देकर खुश है। सात नदियों से घिरे खगडिय़ा जिले में अब तक सभी तटबंध सुरक्षित हैं। बाढ़ से लगभग सभी सात प्रखंड प्रभावित हैं। 129 पंचायतों में से 36 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। इन पंचायतों के 95 गांव बाढ़ की चपेट में है। प्रशासनिक आंकड़े के अनुसार 78,990 लोग ही प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी से घिरे गांवों-पंचायतों को बाढ़ प्रभावित नहीं माना जा रहा है। जिन गांवों/पंचातयों के घरों में पानी घुस गया है, उन्हें ही प्रभावित माना जा रहा है। रोज नई जगहों पर बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। लोग विस्थापित हो रहे हैं। बाढ़ से अब तक एक हजार से अधिक परिवार विस्थापित हो चुके हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार अब तक 1200 लोग विस्थापित हुए हैं। जिले के सदर प्रखंड सहित अलौली, गोगरी, बेलदौर, मानसी व चौथम प्रखंड में बाढ़ की विनाशलीला बढ़ती जा रही है। गोगरी के वीरबास व सहरौण में बाढ़ के साथ कटाव की समस्या है। वीरबास में कटाव से 30 परिवार विस्थापित हुए हैं। यहां सामुदायिक रसोई शुरू की गई है, जबकि सहरौण एवं पौरा में प्रशासनिक स्तर पर कोई राहत नहीं मिली है। बाढ़ प्रभावित गांवों में लोग जैसे-तैसे दिन गुजार रहे हैं।

बाढ़ का आंकड़ा

प्रभावित प्रखंड- सात

प्रभावित पंचायत - 36

प्रभावित गांव- 95

विस्थापन -1144

बाढ़ प्रभावित आबादी- 78,990

बाढ़ क्षेत्रफल में- 6970 हेक्टेयर

पशु क्षति- 01

बाढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था

नाव -87

पॉलिथीन सीट वितरण- 1005

फूड पैकेट वितरण - 5160

संचालित राहत कैंप- 01

संचालित सामुदायिक रसोई- 07

जिले के सात अंचलों के 95 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव संचालन के साथ पॉलीथिन और फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। पांच हजार से अधिक लोगों को फूड पैकेट दिए जा चुके हैं। एक राहत कैंप भी चल रहा है। इसके आलावा गोगरी, मानसी सहित  अन्य प्रखंड में कुल सात कम्युनिटी किचन संचालित हैं। कोरोना से बचाव को लेकर भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।- शत्रुंजय मिश्र, एडीएम

chat bot
आपका साथी