Khagaria Crime: भूमि विवाद में बीएसएफ जवान ने किसान को मारी गोली

Khagaria Crime खगडिय़ा में किसान को बीएसएफ जवान ने गोली मार दी गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के मीरगंज बहियार का है। गोली मारने के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 03:33 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 03:33 PM (IST)
Khagaria Crime: भूमि विवाद में बीएसएफ जवान ने किसान को मारी गोली
घटना गोगरी थाना क्षेत्र के मीरगंज बहियार का है।

खगडिय़ा, जेएनएन। Khagaria Crime: गोगरी थाना क्षेत्र के मीरगंज बहियार में भूमि विवाद में उसरी गांव निवासी सुनील यादव के गोली मार जख्मी कर दिया गया। घटना सोमवार की है। गंभीर रूप से जख्मी सुनील यादव को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। गांव में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि बीएसएफ जवान को परिवारिक भूमि विवाद में गोली नहीं चलानी चाहिए। कोई विवाद को बातचीत से सुलझया जा सकता है। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पर गोगरी एसडीपीओ पीके झा, थानाध्यक्ष शरत कुमार दल- बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। जानकारी के अनुसार सुनील यादव का गांव के ही राजकुमार यादव से भूमि विवाद चल रहा है। राजकुमार यादव बीएसएफ में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह खेत पर उसरी बहियार में विवाद हुआ। उसके बाद सुनील यादव मीरगंज धार को पार करने लगे कि इस क्रम में बीएसएफ में कार्यरत जवान राजकुमार ने उसपर गोली चला दी। जो सुनील यादव के सीने में कंधे के पास लगी। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इन सारे तथ्‍यों की गहन जांच की जाएगी। ताकि जो दोषी हो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके। 

पुलिस ने कहा, मामला भूमि विवाद से जुड़ा है

एसडीपीओ गोगरी पीके झा ने बताया कि घायल को बेहतर  इलाज के लिए भेजा गया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। बीएसएफ में कार्यरत जवान राजकुमार द्वारा गोली मारे जाने की बात कही जा रही है। मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन आने पर उसकी जांच की जाएगी। कितने दिनों से दोनों के बीच भूमि विवाद चल रहा था, अभी क्‍या परिस्थिति पैदा हो गई जो गोली चलने की नौबत आ गई। 

chat bot
आपका साथी