Katihar News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगा ली फांसी, दो साल दोनों की हुई थी शादी, जानिए

कटिहार के प्राणपुर में मामूली विवाद में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:51 PM (IST)
Katihar News:  पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगा ली फांसी, दो साल दोनों की हुई थी शादी, जानिए
कटिहार के प्राणपुर में मामूली विवाद में एक महिला ने आत्महत्या कर ली।

 जागरण संवाददाता, कटिहार। प्राणपुर थाना क्षेत्र के हुंडेली गांव ऋषि टोला में पति से हुए विवाद से आक्रोशित पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका नीरो देवी- 25 वर्ष गांव वासी सूरज ऋषि की पत्नी थी। नीरो की शादी महज दो वर्ष पूर्व ही हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच नीरा अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इधर नीरा को फंदे से झूलता देख ससुर राजू ऋषि व सास मालो देवी सहित अन्य स्वजनों के होश उड़ गए। बाद में स्वजनों व ग्रामीणों द्वारा उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्वजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पुअनि अफाक हुसैन व सअनि सतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी बिपिन कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

तरह-तरह की हो रही चर्चा

प्राणपुर थाना क्षेत्र के हुंडेली गांव ऋषि टोला में पति से हुए विवाद के बाद पत्नी द्वारा फांसी लगाने के मामले में तरह तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोगों ने बताया कि हाल के कुछ महीनों से उन दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे। बुधवार को भी उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने फांसी लगा ली। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  

chat bot
आपका साथी