Katihar News: एनडीए प्रत्याशी का प्रचार वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच जख्मी

कटिहार में मंगलवार को बरारी विधानसभा के प्रत्याशी का प्रचार वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में प्रचार वाहन पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी का इलाज सदर अस्‍पताल में कराया जा रहा है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 04:48 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 04:48 PM (IST)
Katihar News: एनडीए प्रत्याशी का प्रचार वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच जख्मी
कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित कोसी पुल के समीप हुआ हादसा।

कटिहार, जेएनएन। कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित कोसी पुल के समीप मंगलवार की दोपहर एनडीए प्रत्याशी का प्रचार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना में प्रचार वाहन पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बरारी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी का प्रचार वाहन शाहपुर धर्मी पंचायत के चांयटोला शेरमारी की ओर जा रहा था।

सड़क किनारे पिलर को तोड़ते हुए पलट गई गाड़ी

बोलेरो अनियंत्रित होकर कबीर मठ के समीप सड़क किनारे लगे पिलर को तोड़ते हुए पलट गई। प्रचार वाहन पर सवार पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल, परमानंद ङ्क्षसह , रूपन ङ्क्षसह, योगेंद्र प्रसाद ङ्क्षसह, हरदेव मंडल जख्मी हो गए। हादसा के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कुरसेला पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जख्मी राजेंद्र प्रसाद मंडल, रूपन ङ्क्षसह एवं हरदेव मंडल को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया। एनडीए के जदयू प्रत्याशी विजय सिंह व एनडीए के अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जख्मी लोगों का हाल जाना।

आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से पहुंचाया अस्पताल

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित कोसी पुल के समीप बरारी विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी का प्रचार वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में वहां पर लोग पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी स्थनीय पुलिस को दी। पुलिस की सहायता से लोगों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि अभी सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही विजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे। लोगों ने बताया कि अनियंत्रित होने की वजह से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

chat bot
आपका साथी