Katihar News : जलजमाव से मुक्ति के लिए निगम का 60 दिवसीय मिशन, जानिए... क्‍या है योजना

60 दिनों में तीन सौ किलोमीटर लंबे नालों की सफाई का लक्ष्य। मानसून के आगमन से पूर्व जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद। इसके लिए निगम द्वारा कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। इसमें पहले हर मुख्य नालों की सफाई को प्राथमिकता दी गई है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:07 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:07 AM (IST)
Katihar News : जलजमाव से मुक्ति के लिए निगम का 60 दिवसीय मिशन, जानिए... क्‍या है योजना
कटिहार में जलजमाव की स्थिति। लोगों को होती है परेशानी।

जागरण संवाददाता, कटिहार। मानसून के आगमन के साथ ही शहर में जलजमाव की विकराल समस्या यहां की नियति बन चुकी है। इस बार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद न केवल सूबे के उप मुख्यमंत्री के पद पर हैं, बल्कि नगर विकास विभाग की जिम्मेवारी भी उनके उपर है। इसका असर भी अभी से दिख रहा है। इस बार नगर निगम ने संभावित जलजमाव से मुक्ति के लिए अभी से अपना 60 दिवसीय मिशन शुरु कर दिया है। पूरे शहर में मौजूद तकरीबन तीन सौ किलोमीटर मुख्य व शाखा नालों की साफ-सफाई के लिए कार्य शुरु कर दिया गया है। इसमें मानसून की दस्तक से पूर्व ही इन नालों को चकचक कर देने का लक्ष्य निगम ने रखा है। फिलहाल यह कवायद बरसात शुरु होने पर कितना कारगर रहेगा, यह तो समय के गर्भ में है, लेकिन निगम की इस कवायद से लोगों को सुकून जरुर मिली है।

हर नाले की सफाई की तय है तिथि

इसके लिए निगम द्वारा कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। इसमें पहले हर मुख्य नालों की सफाई को प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए हर नाला की सफाई के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित कर दी गई है और उक्त दिन हुए कार्य की शाम में ही समीक्षा भी की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र के 45 वार्डों में मौजूद नालों की लंबाई तीन सौ किलोमीटर से अधिक है। इसमें 15 मुख्य नालें हैं तो जलनिकासी का अहम माध्यम है। इन मुख्य नालों से विभिन्न वार्ड के लगभग दो हजार से अधिक छोटे-छोटे नाले जुड़े हुए हैं। साफ सफाई कमियों को दो टीम बनाई गई है। उन्हें तिथि वार नालों की सूची भी सौंप दी गई है।

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हो रही मानिटरिंग

इस कार्य की मानिटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाई गई। इसमें प्रतिदिन कार्य स्थल का फोटो डालना जरूरी  है। इसकी निगरानी के लिए अधिकारी भी नियुक्त हैं। नगर निगम द्वारा सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर मुख्यं नाले की सफाई की जा रही है। दूसरे चरण मे मुख्य नाले से जुड़े शाखा नालों की सफाई होगी। नाले की गंदे पानी के मुख्य निकासी स्थल तिनगछिया बाजार समिति के पास  जेसीबी के माध्यम से साफ सफाई किया जा रहा है।

दो माह तक जलजमाव से कराहता रहा था शहर

यूं तो शहर में जलजमाव की समस्या नई नहीं है, लेकिन गत वर्ष स्थिति भयावह हो गई थी। पूरे दो माह तक शहर जलजमाव की समस्या से कराहता रहा था। कई मोहल्ले के लोगों को घर छोड़ दूसरे मोहल्ले में शरण लेना पड़ा था। कई मोहल्लों में नाव के सहारे आवागमन हो रहा था।

शहर में जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम क्षेत्र के लगभग तीन सौ किलोमीटर  लंबे नालों की साफ सफाई के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए गठित टीम की देखरेख में कार्य शुरू कर दिया गया है। मानसून के आगमन से पूर्व जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर लेने का लक्ष्य है। बरसात में शहर वासियों को जलजमाव की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -  मनीन्द्र कुमार,नगर आयुक्त, कटिहार।

chat bot
आपका साथी