कटिहार नगर निगम : पांच माह बाद विजय सिंह पुन: बने मेयर, सूरज राय उपमेयर निर्वाचित

लंबे अंतराल के बाद कटिहार को आज महापौर और उपमहौर फ‍िर से मिल गया। विशेष बैठक व वोटिंग में निगम के सभी 45 पार्षदों ने भाग लिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 05:31 PM (IST)
कटिहार नगर निगम : पांच माह बाद विजय सिंह पुन: बने मेयर, सूरज राय उपमेयर निर्वाचित
कटिहार नगर निगम : पांच माह बाद विजय सिंह पुन: बने मेयर, सूरज राय उपमेयर निर्वाचित

कटिहार, जेएनएन। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर निगम के मेयर व उपमेयर के रिक्त पद के लिए गुरूवार को मतदान कराया गया। विशेष बैठक व वोटिंग में निगम के सभी 45 पार्षदों ने भाग लिया। मेयर पद के लिए हुए चुनाव में निवर्तमान मेयर के पक्ष में 23 मत तथा निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व उपमेयर पुष्पा देवी के पक्ष में 22 मत पड़े। एक मत के अंतर से जीत हासिल कर विजय सिंह पुन: मेयर की कुर्सी पर काबिज हुए। उपमेयर पद के लिए हुए चुनाव में सूरज प्रकाश राय को 28 तथा अनिता शर्मा को 17 मत मिले। 11 मतों के अंतर से सूरज राय के सिर उपमेयर का सेहरा बंधा। बताते चलें कि 23 मार्च को उच्च न्यायालय के आदेश पर मेयर के विरूदध लगे अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष चर्चा और वोटिंग में विजय सिंह से मेयर की कुर्सी छिन गई थी। 13 जुलाई को उपमेयर मंजूर खान के विरूद्ध लगे अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से उपमेयर की कुर्सी भी खाली हो गई थी। गुरूवार पूर्वाहन समाहरणालय सभाकक्ष में मेयर व उपमेयर पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। विजय सिंह व पुष्पा देवी ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। चर्चा के बाद वोटिंग प्रक्रिया अपनाई गई। सभी निगम पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। किसी भी मत को अवैध घोषित नहीं किया गया। इसके बाद उपमेयर पद के लिए चुनाव कराया गया। वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतों की गिनती की गई। एक मत से विजय सिंह को मेयर तथा 11 मतों से सूरज राय को उपमेयर के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कंवल तनुज ने निर्वाचित मेयर व उपमेयर को प्रमाणपत्र प्रदान किया। निर्वाचन प्रक्रिया में सदर एसडीओ नीरज कुमार जिलाधिकारी को सहयोग कर रहे थे।

सुरक्षा की रही चाक चौबंद व्यवस्था

मेयर व उपमेयर पद के लिए हुए चुनाव को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही। कलेक्ट्रेट के दोनों प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। निगम पार्षदों को भी परिचय पत्र दिखाने के बाद ही सभाकक्ष में जाने की अनुमति दी गई। समाहरणालय कर्मियों को छोड़ किसी को भी प्रवेश करने की इजाजत नहीं मिली। समाहरणालय के आस पास वोङ्क्षटग प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिस गश्त करती रही। विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सदर एसडीपीओ अमरकांत झा, नगर थानाध्यक्ष रंजन कुमार ङ्क्षसह, सहायक थानाध्यक्ष राजेश कुमार मुस्तैद रहे।

समाहरणालय के आस पास रही गहमागहमी

मेयर, उपमेयर चुनाव को लेकर समाहरणालय के आस पास सुबह से ही गहमागहमी रही। पूर्वाहन 11 बजे निगम पार्षद पुष्पा देवी अपने समर्थक पार्षदों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष पहुंची। इसके बाद विजय ङ्क्षसह अपने समर्थक पार्षदों के साथ समाहरणालय पहुंचे। दोनों खेमे के समर्थकों की भीड़ दोपहर बाद तक समाहरणालय के समक्ष जुटी रही।

मेयर विजय ङ्क्षसह ने कहा कि निगम पार्षदों ने उन पर भरोसा जताया है। निगम में आपसी  खींचतान के कारण विकास कार्य ठप पड़ा था। नगर क्षेत्र के विकास को लेकर मिल जुलकर काम किया जाएगा। मेयर पद पर जीत जनता की जीत है।

नव निर्वाचित उपमेयर सूरज प्रकाश राय ने कहा कि उपमेयर पद के लिए समर्थन करने को लेकर निगम पार्षदों के प्रति आभारी हूं। विकास कार्य को लेकर पूरी तन्मयता के साथ काम करूंगा।

chat bot
आपका साथी