कटिहार : मेयर चुनाव के लिए उल्टा गिनती शुरू, तीन खेमों में बंटे पार्षद, विधायक पर...

कटिहार में 24 मार्च को होने वाले मेयर चुनाव के लिए गहमा गहमी शुरू हो गई है। पार्षद तीन खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। यहांं के पूर्व मेयर विजय सिंह बरारी से विधायक चुने गए हैं। इसके बाद से यह सीट खाली थी।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 05:06 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 05:06 PM (IST)
कटिहार : मेयर चुनाव के लिए उल्टा गिनती शुरू, तीन खेमों में बंटे पार्षद, विधायक पर...
कटिहार में 24 मार्च को होने वाले मेयर चुनाव के लिए गहमा गहमी शुरू हो गई है।

संवाद सहयोगी, कटिहार। बुधवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। 24 मार्च को होने वाले मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। मेयर पद के संभावित प्रत्याशी निगम पार्षदों को अपने खेमे मे करने को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। बताते चलें कि राज्य निर्वाचान आयोग के निर्देश पर नगर निगम के मेयर का चुनाव कराया जा रहा है। प्रशासन द्वारा चुनाव को लेकर दो वीडियोग्राफर की व्यवस्था की गई है। बताना होगा निवर्तमान मेयर विजय सिंह विधानसभा चुनाव 2020 मे बरारी विधानसभा से जदयू विधायक के रूप मे जीत दर्ज करने के बाद नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से मेयर पद रिक्त था।

डिप्टी मेयर फिलहाल थे प्रभार में

उपमेयर सूरज प्रकाश राय वर्तमान में प्रभारी मेयर के रूप में निगम का काम देख रहे हैं। मेयर पद के लिए तीन संभावित प्रत्याशी की प्रबल दावेदारी की चर्चा काफी जोरो पर है। जिसमे वार्ड पार्षद पुष्पा देवी, अनीता शर्मा व शिवराज पासवान प्रबंल दावेदार माने जा रहे है। मेयर पद के चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही संभावित उम्मीदवार वार्ड पार्षद को गोलबंद करने मे कोई कसर नही छोड़ रहे है।नगर निगम मे कुल 45 वार्ड पार्षद है। जिसमे निवर्तमान मेयर विजय सिहं विधायक पद पर जीत के बाद इस्तीफा देने के कारण उपमेयर सहित 44 वार्ड पार्षद ही मेयर पद के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मेयर पद का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह बुधवार को चुनाव के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। यह शहर के चौक-चौराहों पर भी मेयर चुनाव की चर्चा है। राजनीतिक दिग्गजों की नजर भी इस चुनााव पर लगी हुई है। वहीं, हर किसी की नजर मंगलवार को होने वाले चुनाव को लेकर है। साथ ही लोग पार्षदों की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी