Karva Chauth 2021 : बन रहा खास संयोग, जानें करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय

Karva Chauth 2021- सुहागिन महिलाएं करवा चौथ को लेकर जोर शोर से तैयारी कर रहीं हैं। इस बार चौथ व्रत रविवार को पड़ रहा है। इस बार खास संयोग है। मधेपुरा के आचार्य ने पूजा की विधि व्रत का समय शुभ मुहूर्त के बारे में बताया है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:44 PM (IST)
Karva Chauth 2021 : बन रहा खास संयोग, जानें करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय
Karva Chauth 2021 : करवा चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त...

संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा)। Karva Chauth 2021 : पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर रविवार को रोहिणी नक्षत्र में मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं जहां इसकी तैयारी में जी-जान से जुटी हैं। वहीं उनके बीच व्रत को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। करवा चौथ को लेकर सुहागिन महिलाएं कलश, चलनी, करवा चौथ व्रत कथा की पुस्तक व श्रृंगार के सामानों की खरीदारी जोरों पर की जा रही है।

करवा चौथ के दिन मां पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय, भगवान गणेश सहित शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना करती है। इस बाबत आचार्य दिनकर झा ने बताया कि कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत निष्ठापूर्वक मनाया जाता है। इस बार रविवार के दिन व्रत पड़ने से इसका खास संयोग बन रहा है। रविवार को सूर्य का प्रभाव ज्यादा होता है। सूर्य आरोग्यता एवं दीर्घायु के प्रतीक है। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों के आरोग्यता व दीघार्यु की कामना को लेकर श्रद्धा, विश्वास, उत्साह व निष्ठा पूर्वक करवा चौथ का व्रत रखती है। इस दौरान विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। साथ ही चलनी में चांद को देखने के उपरांत पति का दर्शन कर उनके हाथों जल ग्रहण कर व्रत का समापन करती है।

आचार्य ने कहा कि इस बार करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य देने वाला होगा। इस बार करवा चौथ का समय 24 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर एक मिनट से शुरू हो रहा है। जो 25 अक्टूबर को सुबह पांच बजकर 43 मिनट तक चलेगा। व्रत का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर की शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात आठ बजकर 51 मिनट के बीच बन रहा है। उन्होंने कहा कि करवा चौथ के दिन गणेश की उपासना कर गणेश अथर्व शेष का पाठ करना चाहिए।

चंद्रोदय का समय: शाम 7 बजकर 50 मिनट 

chat bot
आपका साथी