Karthik Purnima 2020 : गंगा स्‍नान, मंदिरों में पूजा, दीपदान, तुलसी पूजा और देव दीपावली

Karthik Purnima 2020 आज कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों की भीड़ गगा तट पर उमड़ी। आज गंगा स्‍नान करने की मान्‍यता है। स्‍नान के बाद गंगा में दीपदान किया गया। साथ ही शिवालयों में पूजा करने के लिए भी लोग पहुंचे। आज देव दीपावली भी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:01 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:01 AM (IST)
Karthik Purnima 2020 :  गंगा स्‍नान, मंदिरों में पूजा, दीपदान, तुलसी पूजा और देव दीपावली
कार्तिक प‍ूर्णिमा पर भागलपुर में गंगा स्‍नान के बाद दीपदान करतीं महिल।

भागलपुर, जेएनएन। Karthik Purnima 2020 : गंगा तट पर सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के गंगा घाटों पर सूरज की किरण की दस्तक देने से पहले ही गंगा स्नान करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। अमीर हो या गरीब, अधिकारी हो या कर्मचारी, किसान हो या व्यवसायी, महिला, पुरुष, बुजुर्ग ,बच्चे ,जवान सभी गंगा की पवित्र अविरल धारा में गंगा में डुबकी लगाने को आतुर  दिखे। हर ओर गंगा किनारे हर हर गंगे से वातावरण गूंजता रहा। सभी इस पावन दिन में गंगा स्नान कर  मोक्ष प्राप्ति की कामना कर रहे हैं।

भारतीय संस्कृति की अमृतमय प्रस्तुति

गंगा की धारा चाहे जितनी मैली हो जाय लेकिन आस्था के सामने वह अविरल और पवित्र है। मोक्षदायिनी है। कार्तिक पूर्णिमा पर कोरोना का भी कहीं  भय नहीं दिख रहा है। बस श्रद्धालुओं के मन में सिर्फ यही चल रहा है कि गंगा में डुबकी लगाई और सब कुछ स्वच्छ।

भागलपुर शहर के बरारी घाट, श्‍मशान घाट, सीढी घाट, हनुमान घाट, खिरनी घाट, बाबूपुर घाट सभी जगहों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ लगी है। जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। नवगछिया, कहलगांव और सुल्‍तानगंज का इलका भी गंगा तट पर स्थित है। वहां भी भीड़ रही।

स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित किय। काफी संख्‍या में गंगा में दीपदान किया गया। मंदिरों में पूजा-पाठ करने के लिए भी लोगों की भीड़ रही। बूढ़ानाथ मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी लाेग पहुंचे।

अररिया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को सभी शिवालयों में जलार्पण को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इस दौरान सोमवार प्रातकाल से  श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए सुख समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की। खासकर सीमांचल क्षेत्र के प्रसिद्ध तथा भारत- नेपाल सीमा के समीप अवस्थित जिले के कुर्साकाटा प्रखंड के सुंदरनाथ धाम शिव-पार्वती मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। इस बीच सुंदरनाथ न्यास समिति के सदस्य मुस्तैदी के साथ विधि व्यवस्था में लगे थे। साथ ही कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए  शारीरिक दूरी, मास्क व मंदिर आसपास क्षेत्र को सैनिटाइजर से छिड़काव कर बेहतर व्यवस्था का इंतजाम किया गया।

वहीं अररिया प्रखंड के प्रसिद्ध मनेश्वर धाम मदनपुर में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी रही जहां सुबह से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु शरीरिक दूरी का पालन करते हुए क्रमबद्ध जलाभिषेक करते नजर आए। इसके अलावा बरगदनाथ पटेगना, भूतनाथ पटेगना, शिव- पार्वती मंदिर ताराबाड़ी, दभड़ा, बैरगाछी, खमगड़ा, तेगछिया, जमुआ, फुलबाड़ी, भोजपुर सहित जिले के सभी प्रसिद्ध शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा जलार्पण व पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है।  इस दौरान कई जगहों पर रामचरितमानस पाठ का भी आयोजन किया गया। खुशनुमा मौसम के बीच भक्तिभाव से शिव जयघोष के बीच कार्तिक पूर्णिमा मनाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी