'किताबों के कर्ण' इस कलेक्‍टर की मुहिम को मिला गांव-जवार का साथ, बदल गई पूर्णिया की तस्वीर!

किताबों के कर्ण पूर्णिया के कलेक्‍टर राहुल कुमार की मुहिम को अब आम लोगों का साथ मिलने लगा है। इससे पूर्णिया की तस्‍वीर बदल गई है। गांव-गांव में पुस्‍तकालय खुलने लगे हैं। इसके अलावा इस मुहिम को लेकर...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:24 PM (IST)
'किताबों के कर्ण' इस कलेक्‍टर की मुहिम को मिला गांव-जवार का साथ, बदल गई पूर्णिया की तस्वीर!
'किताबों के कर्ण' पूर्णिया के कलेक्‍टर राहुल कुमार की मुहिम को अब आम लोगों का साथ मिलने लगा है।

जागरण टीम, पूर्णिया। 'किताबों के कर्णÓ के नाम से मशहूर आइएएस अधिकारी राहुल कुमार के मुहिम से अब गांव-टोले के लोग भी जुडऩे लगे हैं। लोग इस मुहिम में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

बड़हराकोठी प्रखंड के मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत वासुदेवपुर के पंचायत भवन में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अभियान किताब दान पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शीला रानी,आदर्श मध्य विद्यालय बड़हरा कोठी के प्रधानाध्यापक अरुणा कुमारी,प्रखंड लेखा पाल लालन मंडल, नोडल शिक्षक अमित कुमार, जबहर भारती, प्रभा रानी मधुलता कुमारी, संतोष कुमार, सुनील कुमार साह,संतोष कुमार पासवान मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस दौरान प्रधानाध्यापक अरुणा कुमारी ने मौजूद शिक्षकों को पुस्तकालय की महत्ता व उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नई-नई जानकारी प्रदान इसी पुस्तकालय की किताबें से मिलेगी । उन्होंने ने कहा कि पुस्तकालय एक अ'छे और बौद्धिक समाज की पहचान होती है।

26 वें पंचायत पुस्तकालय का उद्घाटन संपन्न

बनमनखी के ग्राम पंचायत राज धरहरा चकला भुनाई स्थित मध्य विद्यालय मखनाहा में बनमनखी प्रखंड के 26 वें पंचायत पुस्तकालय का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार के द्वारा 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुष्यंत कुमार झा के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देशानुसार अभियान किताब दान के रुप में आयोजित किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार ने कहा कि पुस्तक समाज को शिक्षित बनाने का एक अच्छा साधन है।

संकुल समन्वयक सुधांशु कुमार ने अपने विचारों को प्रकट करते हुए कहा कि पुस्तकालय समाज के सभी वर्गों के लोगो के लिए उपयोगी होता है। इसी प्रकार प्रखंड के पीपरा पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में भी पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन पूर्व मुखिया प्रेम कुमार साह द्वारा किया गया। मौके पर संकुल समन्वयक नीरज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

जबकि धरहरा स्थित पुस्तकालय के उद्घाटन के अवसर पर जीवछपुर संकुल के समन्वयक नितिश कुमार, समन्वयक हर्षवर्धन राय, साधनसेवी कमलेश मिश्रा, शिक्षिका पूनम कुमारी, बीबी फातमा खातुन,मनोज कुमार, मो. मुद्दस्सिर, मो. नईमउद्दीन, अन्य विद्यालयों के शिक्षक के साथ-साथ विद्यालय पोषक क्षेत्र के अभिभावकों की उपस्थिति रही।  

chat bot
आपका साथी