अररिया में कामेश्वर चौपाल बोले- अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को रोकने के लिए रचा जा रहा छल और प्रपंच

श्रीराम जन्मभूमि न्यास समिति के सदस्य कामेश्वर चौपाल सोमवार को अररिया पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि राम जन्मभूमि के अस्तित्व को वर्षों से नकारने वाले आज अयोध्या में राम के काम और दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण को अटकानेभटकाने और लटकाने के लिए षड्यंत्र और प्रपंच रच रहे हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:56 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:56 PM (IST)
अररिया में कामेश्वर चौपाल बोले- अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को रोकने के लिए रचा जा रहा छल और प्रपंच
श्रीराम जन्मभूमि न्यास समिति के सदस्य कामेश्वर चौपाल।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज प्लस टू ली एकेडमी के पूर्व प्रधानाध्यापक शिव नारायण दास भानु की पुत्री नेहा रानी के बीपीएससी परीक्षा पास कर राजस्व अधिकारी बनने पर भाजपा नेता और श्रीराम जन्मभूमि न्यास समिति के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने उनके आवास पर पहुंचकर नेहा रानी को सम्मानित किया।

 इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया राम और राम जन्मभूमि के अस्तित्व को वर्षों से नकारने वाले आज अयोध्या में राम के काम और दिव्य एवं भव्य मंदिर निर्माण को अटकाने,भटकाने और लटकाने के लिए षड्यंत्र और प्रपंच रच रहे हैं।फारबिसगंज पहुँचे श्रीराम जन्मभूमि न्यास समिति के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि भगवान श्री राम के जीवन मे भी षड्यंत्र और प्रपंच हुआ था और आज राम जन्मभूमि में लगे लोगों के साथ षड्यंत्र और प्रपंच रचा जा रहा है।षड्यंत और प्रपंच रचने वाले वहीं लोग हैं जो राम के अस्तित्व को नकारते थे और राम को ही मिथक बताते थे।ये वही लोग हैं,जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाकर अयोध्या की भूमि को रक्तरंजित करने का प्रयास किया था और आज भगवान राम के काम को अटकाने,भटकाने और लटकाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज के युवा और रामभक्त जग गये हैं और अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को बदनाम करने में फर्जीवाड़ा करने वाले लोग हैं।उन्होंने विपक्षी दलों को निशाने पर लेटे हुए कहा कि 2022 में उत्तरप्रदेश सहित आठ राज्यों में चुनाव होने वाला है।आखिर विपक्ष अब किसके नाम पर चुनाव लड़ेगा।

राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद सुलझ गया, इसलिए आचरण के आधार पर रामविरोधी विपक्ष षड्यंत्र और प्रपंच का खेल रचने में लगा है।जमीन की खरीददारी में घपले के बावत कामेश्वर चौपाल ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल से पहले कौड़ी के भाव मे जमीन बिक्री कर उद्योगपति अररिया, पूर्णिया,किशनगंज,सुपौल आदि जिले से दूसरे राज्यों में पलायन कर गये।उन्हीने कहा कि जब तक राम जन्मभूमि का विवाद अटका हुआ था तब तक कौड़ी के भाव में अयोध्या में जमीन की बिक्री होती थी और राम जन्मभूमि का फैसला आने के साथ सम्पूर्ण भारतवर्ष के आकर्षण और आस्था का केन्द्र अयोध्या बन गया।सरकार ने भी जमीन को अधिग्रहित किया।फलस्वरूप जमीन महंगी हुई।उन्होंने कहा कि समय,काल,परिस्थिति और भूमि उपयोगिता के कारण जमीन महंगी हुई। उन्होंने छल,प्रपंच के बावजूद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य और दिव्य मंदिर बनने की बात कही। 

chat bot
आपका साथी