Bhagalpur: गिरफ्तारी के लिए पहुंचे दारोगा को दांत काटकर किया जख्मी, थाने में भी की तोडफ़ोड, कई को पीटा

कई मामलों में आरोपित ज्योतिष को गिरफ्तार करने नया टोला भवनपुरा भाागलपुर पुलिस गई थी। पुलिस को आरोप‍ित ने जख्‍मी कर दिया। थाने में कम्प्यूटर कक्ष को किया क्षतिग्रस्त आपरेटर को किया जख्मी। थानाध्यक्ष समेत पूरी पुलिस टीम को गाली-गलौज करते हुए दी जान से मारने की धमकी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 09:18 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 09:18 AM (IST)
Bhagalpur: गिरफ्तारी के लिए पहुंचे दारोगा को दांत काटकर किया जख्मी, थाने में भी की तोडफ़ोड, कई को पीटा
आरोपित ने भागलपुर पुलिस को जख्‍मी करने दिया गया।

संवाद सूत्र, खरीक (भागलपुर)। जानलेवा हमला, रंगदारी व आम्र्स एक्ट के आरोपित नया टोला भवनपुरा निवासी ज्योतिष कुमार को बुधवार की देर शाम पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी। इससे आक्रोशित आरोपित ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। टीम में शामिल प्रशिक्षु दारोगा राहुल कुमार एवं होमगार्ड को दांत काटकर जख्मी कर दिया। दारोगा के प्राइवेट पार्टस पर हमला कर जान लेने की भी कोशिश की। पुलिस टीम किसी तरह आरोपित को कब्जे में लेकर थाने आई। थाने में भी उसने हंगामा शुरू कर दिया।

कम्प्यूटर कक्ष में घुसकर तोडफ़ोड़ करने लगा। कंप्यूटर आपरेटर नीतीश कुमार को भी दांत काटकर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार समेत पूरी पुलिस टीम को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपित को हथकड़ी लगाया। इसके बाद भी वह पुलिस टीम को धमकी देता रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और थाने में तोडफ़ोड़ करने का मुकदमा भी आरोपित पर दर्ज किया जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दो दिन पूर्व पुलिस ने उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया था।

दोहरे हत्याकांड में एक गिरफ्तार

दो कुख्यातों को अगवा कर हत्या करने के मामले में खरीक पुलिस ने बिहपुर के लत्तीपुर निवासी अखिलेश यादव उर्फ अखल को गिरफ्तार कर लिया। बता दें गिरफ्तार कुख्यात ने अपने अन्य कुख्यात साथियों के साथ मिलकर खरीक के जमालदीपुर निवासी कुख्यात गुंजन पासवान एवं तेलघी टोला निवासी शमीम का अपहरण कर सोनवर्षा दियारा में हत्या कर दोनों का शव गंगा में बहा दिया था। अबतक शवों की बरामदगी नहीं हो पाई है।

महिला की हत्या में वर्षों से फरार हत्यारोपित पटना से गिरफ्तार

शाहकुंड के सजौर पुलिस ने हत्या मामले में वर्षों से फरार मु. इमरान उर्फ लड्डन खान को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा ने बताया कि शाहकुंड थाना क्षेत्र के ज्वाखर गांव की एक महिला की हत्या में इमरान नामजद आरोपित है। वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस की दबिश से घबराकर पटना भाग था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान भी ज्वाखर गांव का ही निवासी है।

chat bot
आपका साथी