जेएलएनएमसीएच में 24 घंटे काम कर रहा नियंत्रण कक्ष, इस तरह आप ले सकते हैं मदद

भागलपुर में कोरोना मरीजों के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह 24 घंटे काम कर रहा है। यहां पर फोन कर आप सहायता ले सकते हैं। इसके लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। तीनों पालियों में अफसरों की तैनाती की गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:19 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:19 AM (IST)
जेएलएनएमसीएच में 24 घंटे काम कर रहा नियंत्रण कक्ष, इस तरह आप ले सकते हैं मदद
भागलपुर में कोरोना मरीजों के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष काम करने लगा है। तीसरी पाली के लिए भी अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। वरीय उप समाहर्ता मु. मोइज जिया, जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादवग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता दीपानंदन देवेश, जिला विधि शाखा के प्रधान लिपिक शत्रुघन कुमार, जिला सामान्य शाखा के लिपिक प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा कार्यालय के लिपिक ओम ठाकुर, कार्यपालक सहायक मु. आमिर खान व राजीव कुमार की ड्यूटी लगी है। इनकी ड्यूटी रात दस बजे से सुबह छह बजे तक दूरभाष संख्या 0641-2409555 पर रहेगी।

पहली पाली सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक वरीय उप समाहर्ता मृत्युंजय कुमार, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल, लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सुमित सिंह, औषधी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, जिला शिक्षा कार्यालय के लिपिक लक्ष्मण मंडल, कार्यपालक सहायक मु. मोजाहिद, कार्यालय परिचारी कैलाश पासवान की ड्यूटी लगी है। द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ढुइया उरांव, कनीय अभियंता राकेश कुमार, संयुक्त मापतौल निरीक्षक अजय कुमार पांडेय, लिपिक कुमार अभिषेक, कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश कुमार राज, कार्यालय परिचारी जितेंद्र कुमार की ड्यूटी लगी है। नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को वरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वरीय नोडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में डीएसपी मुख्यालय-1 ओम प्रकाश अरुण को तैनात किया गया है। सहायक नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता शैलेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी जेएलएनएमसीएच के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार सिन्हा और अस्पताल समन्वयक डॉ. हेमशंकर शर्मा को बनाया गया है।

नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी करने वालों को प्राप्त सूचना को पंजी में लिखेंगे। विस्तृत शिकायत को दर्ज करेंगे। शिकायत पर हुई कार्रवाई को अंकित करेंगे। प्राप्त शिकायत व सुझाव के लिए सभी स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कार्य करे, सुनिश्चित कराएंगे। जेएलएनएमसीएच के कोरोना वार्ड व आइसोलेशन वार्ड में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों का लेखा-जोखा रखेंगे और पालीवार चिकित्सकों द्वारा वार्ड में भ्रमण कर कोरोना मरीजों के लिए किए जा रहे चिकित्सीय कार्य की निगरानी करेंगे।  

chat bot
आपका साथी