JLNMCH Bhagalur: कोरोना पॉजीटिव का प्रमाण दें, तभी मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

JLNMCH Bhagalur मायागंज अस्पताल में मृत्यु प्रमाण पत्र लेने वाले लौट रहे हैं। मरीज की मौत किस बीमारी से हुई है शव देने की पर्ची पर अंकित नही रहता- मायागंज अस्पताल में मृत्यु प्रणाम पत्र लेने वाले लौट रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:20 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:20 AM (IST)
JLNMCH Bhagalur: कोरोना पॉजीटिव का प्रमाण दें, तभी मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र
मायागंज अस्पताल में मृत्यु प्रमाण पत्र लेने वाले लौट रहे हैं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोरोना से मृत लोगो के स्वजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र लेने में परेशानी हो रही है। क्योंकि स्वजनों के पास पोजेटीव रिपोर्ट नही है। कर्मचारी पोजेटीव रिपोर्ट नही मिलने पर स्वजनों को लौटा देते हैं। सोमवार को भी मायागंज अस्पताल में पोजेटीव रिपोर्ट नही रहने पर कई स्वजनों को लौटा दिया गया।

अस्पताल से शव ले जाने की पर्ची दी जाती है। जिसमें मरीज की मौत किस बीमारी से हुई है, इसका जिक्र नहीं रहता। इस तरह के कई स्वजनों को पर्ची दी गयी है। स्वजनों को यह प्रमाणित करने में कठिनाई होती है कि मरीज की मौत कोरोना से हुई है। अस्पताल में पॉजीटिव रिपोर्ट नही लाने की वजह से जब कर्मचारी स्वजनों को जाने के लिए कहते है तो हंगामा भी होता है। कर्मचारी मौत को सामान्य बीमारी कहने से भी नहीं हिचकते। प्रतिदिन 20 से 25 लाेग शव ले जाने के समय दी गयी पर्ची लेकर आते हैं। सोमवार को 10 से ज्यादा लोग मृत्यु प्रणाम पत्र लेने कार्यालय आये थे। बताया गया कि कागजाताें के मिलान करने के बाद अब माैताें की संख्या 162 से 171 हाे गयी है। अभी संख्या बढ़ सकती है। एचआरसीटी रिपाेर्ट के आदर पर मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जा सकता है। लेकिन इस मेले में अभीतक सरकार से कोई निर्देश नही मिला है।

chat bot
आपका साथी