JLNMCH: कोरोना पॉजिटिव को बना दिया निगेटिव, मौत हुई तो दी यह सफाई, कर्मचारी गए हड़ताल पर

Bhagalpur coronavirus update कर्मचारी को कोरोना पॉजेटिव से निगेटिव बनाने पर निजी एजेंसी के कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। मायागंज अस्पताल में कार्यरत ट्रॉलीमेन और मानव बल ने हड़ताल में रहे। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 11:56 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 11:56 AM (IST)
JLNMCH: कोरोना पॉजिटिव को बना दिया निगेटिव, मौत हुई तो दी यह सफाई, कर्मचारी गए हड़ताल पर
निजी कंपनी के प्रतिनिधि ने वेतन बढ़ाने का दिया आश्‍वासन।

जागरण सवांददाता, भागलपुर। Bhagalpur coronavirus update:  मायागंज अस्पताल (JLNMCH) में कार्यरत कर्मचारी के कोरोना से मौत हुई तो डॉक्टर ने बेड हेड टिकट पर नेगेटिव लिख कर दिया। डॉक्टर की इस लापरवाही से नाराज निजी एजेंसी के कर्मचारियों ने रविवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे साढ़े 10 बजे तक हड़ताल कर दिया। हड़ताल में ट्रॉलीमेन ओर मानव बल शामिल थे। मानव बल के कर्मचारियों का काम है मरीजों को एक विभाग से दूसरे विभाग के लाना ओर ले जाना। साथ ही मरीजों को दवा आदि देना। इनकी संख्या 120 है।

मृतक का भाई आभाष ने कहा कि मानव बल में राजेश हड्डी विभाग में काम करता था, शुक्रवार को वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।  जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। रविवार को उसकी मौत हो गयी। उसके बेड हेड टिकट में निगेटिव लिखा हुआ है। हड़ताली कर्मचारियों को आईसीयू के प्रभारी डॉ महेश कुमार ने कहा कि उसमें पॉजिटिव लिखा जाएगा। इस आश्‍वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके वेतन में कटौती की जाती है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एजेंसी द्वारा प्रतिमाह चार सौ रुपये मेंटेनेंस के नाम पर कटौती की जा रही है। साथ ही पहले प्रतिदिन 480 रुपये मिलते थे अब 385 रुपये मिल रहे हैं। एजेंसी के प्रतिनिधि ने राशि बढ़ाने का भी आश्‍वासन दिया है।

सड़क पर गिर गई महिला

नाथनगर थाने के सामने एक वृद्ध महिला अचानक चक्कर खाकर गिर गई। गिरने के बाद वहां हड़कंप मच गया। लेकिन कोई वृद्ध महिला के पास जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। थाने का कोई पुलिसकर्मी ना तो बाहर आया और ना ही इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। बेबस महिला आधे घंटे तक सड़क पर ही पड़ी रही। अचानक उक्त महिला पर बाइक मिस्त्री मु .तय्यब की नजर पड़ी और सड़क से उठाकर उसे किनारे किया और पानी पिलाया, तब जाकर उसे होश आया। महिला ने बताया कि धूप के वजह से चक्कर आ गया था और गिर गए।

chat bot
आपका साथी