Jitiya Vrat Start & End Time: संतान की लंबी आयु, सुखी और आरोग्य जीवन के लिए माताएं करेंगी जिउतिया, त‍िथि को लेकर नहीं है संशय

Jitiya Vrat Start End Time तीन दिवसीय व्रत मंगलवार से नहाय खाय के साथ आरंभ हो रहा है। शहर और आसपास के बाजारों में चहल-पहल बढ़ी हुई है। जिउतिया व्रत का उपवास प्रत्येक वर्ष आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की उदय व्यापिनि अष्टमी तिथि को किया जाता है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:48 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:14 AM (IST)
Jitiya Vrat Start & End Time: संतान की लंबी आयु, सुखी और आरोग्य जीवन के लिए माताएं करेंगी जिउतिया, त‍िथि को लेकर नहीं है संशय
आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की उदय व्यापिनि अष्टमी तिथि को किया जाता है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Jitiya Vrat Start & End Timeमहिलाएं पुत्र की दीर्घायु की कामना को लेकर 28 सितंबर जिउतिया (जीवित्पुत्रिका व्रत) करेंगी। नहाय खाय के साथ मंगलवार से व्रत शुरू हो जाएगा। इसे लेकर शहर और आसपास के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। जिउतिया व्रत का उपवास प्रत्येक वर्ष आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की उदय व्यापिनि अष्टमी तिथि को किया जाता है। यह व्रत संतान की लंबी आयु, सुखी और आरोग्य जीवन के लिए किया जाता है। व्रत में माताएं 24 घंटे से अधिक समय निर्जला उपवास करती हैं। तीन दिनों तक चलने वाला पर्व आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से आरंभ होकर नवमी तिथि तक चलता है।

इस दिन होगा व्रत : ज्योतिषाचार्य पंडित सचिन कुमार दूबे ने बताया कि मंगलवार को नहाय-खाय के साथ व्रत आरंभ हो जाएगा। बुधवार को व्रती पूरे दिन रात निर्जला उपवास रखेंगी। गुरुवार को पारण कर व्रत का समापन किया जाएगा।

व्रत का पौराणिक महत्व : महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने अपने पुण्य कर्मों से उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु को जीवनदान दिया था। जिसके चलते इस व्रत को संतान की रक्षा के लिए किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के फलस्वरुप भगवान कृष्ण संतान की रक्षा करते हैं। दूसरी तरफ गरुड़ और राजा जीमूतवाहन की कथा भी प्रचलित है। जिसमें राजा जीमूतवाहन ने अपना शरीर पक्षी राज गरुड़ को समर्पित कर बालकों की जीवन रक्षा की थी।

नहाय खाय आज, बाजारों में उमड़ी भीड़

अकबरनगर थाना क्षेत्र के आसपास के इलाकों में मंगलवार को मनाए जाने वाले पर्व जिउतिया को लेकर रविवार को अकबरनगर बाजार में सब्जी व पूजन सामग्री की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। व्रत को लेकर लोगों ने आभूषण दुकानों में भी जमकर खरीदारी की। जिउतिया व्रत मंगलवार को है। रविवार को कई प्रकार के सब्जी से बाजार गुलजार रहा। लोगों ने सतपुतिया, झींगा व नोनी साग के साथ-साथ मोती माला की भी खरीदारी की। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी