मुंगेर के बाढ़ पीडि़तों से सांसद ललन सिंह ने पूछा-की हाल समाचार, सब ठीक छै नऽ... और मिल गया यह उत्तर

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने हेमजापुर बरियापुर और खडग़पुर जाकर की पीडि़तों की परेशानी से हुए रूबरू। सामुदायिक किचन में भोजन की गुणवत्ता को देखा खडग़पुर में बैठकर सभी की समस्याओं को सुना।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 06:33 PM (IST)
मुंगेर के बाढ़ पीडि़तों से सांसद ललन सिंह ने पूछा-की हाल समाचार, सब ठीक छै नऽ... और मिल गया यह उत्तर
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह।

संवाद सूत्र, हेमजापुर/हवेली खडग़पुर (मुंगेर)। मुंगेर के सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बुधवार को बाढ़ पीडि़तों की परेशानी से रूबरू हुए। उनके दर्द को जाना। सबसे पहले सांसद अमरपुर उच्च विद्यालय पहुंचे। उन्होंने कुतलुपुर से आये पीडि़तों से बातचीत कर उनका हाल जाना। खानपान, शौचालय, पेयजल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सांसद ने स्थानीय भाषा में बाढ़ प्रभावितों से पूछा, की हाल समाचार, सब ठीक छै नऽ...। बाढ़ प्रभावित बोले सब ठीक छै...। बस पशुचारा के व्यवस्था करवाय दियौ..। बाढ़ प्रभावितों ने कहा कि सुबह में सूखा राशन नाश्ते में दिया जाता है। दोपहर बाद भोजन उपलब्ध कराया जाता है। पीडि़त महिला गुलाबो देवी ने कहा कि 10 दिन से लगातार चावल खैते-खैते हालत खराब होती गेल छै। रोटी भी दहो हुजुर...। सांसद ने जीविका डीपीएम को जल्द आटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सांसद चिकित्सा शिविर की ओर बढ़े। चिकित्सा कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शिविर में लगभग 800 से अधिक बाढ़ प्रभावित शरण लिए हुए हैं। उन्होंने राहत शिविर के परिसर में अधिकारियों के साथ भ्रमण करते हुए भोजन, रोशनी, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधा की जानकारी ली। जहां कहीं भी उन्होंने कमी देखी, उन्होंने तुरंत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहां रह रहे बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सूखा राशन उपलब्ध कराने निर्देश दिया। इस मौके पर मौके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार, अपर समाहर्ता, डीडीसी, विधायक प्रणव कुमार थे।

हुजूर ! रहने के लिए एनएच पर जमीन दिला दीजिए

परोरा टोला और बैजनाथ चौधरी टोला की दर्जनों महिलाओं ने सांसद को अपना दुखड़ा सुनाया। सुगनी देवी, गुलाबी देवी, मंजू देवी सहित कई महिलाओं ने सांसद से कहा की वे लोग हर वर्ष बाढ़ का दंश झेलते हैं। बाढ़ के दिनों में घर बार छोड़कर इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में राष्ट्रीय उच्च पथ के निकट जमीन उपलब्ध करा दिया जाए तो बड़ी मेहरबानी होगी। इस पर सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया।

आपके प्रति पूरी है संवेदना

सांसद ललन सिंह ने शिविर में कहा बाढ़ प्रभावितों के प्रति उनके मन में काफी संवेदना है। धैर्य और संयम से आपदा पर जीत पाई जा सकती है। तकरीबन 800 लोग इस शिविर में है। सभी प्रभावितों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सांसद के साथ जिलाधिकारी, एसडीओ, डीसीएलआर, जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, जीविका बीपीएम अनिल प्रसाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

डोरा नदी पर पुल का होगा निर्माण, बनेगा सामुदायिक भवन

सांसद हवेली खडग़पुर क्षेत्र के चार पंचाय डंगराचक, जवायत दास टोला, पुरुषोत्तमपुर, बिलिया सामुदायिक किचन केंद्र, जागीर, लक्ष्मीपुर, भदौरा सामुदायिक कीचन केंद्र, मध्य विद्यालय शामपुर समुदाय कीचन केंद्र, कुरावा, मझगांय गांव का दौरा किया है। दौरे के क्रम में बाढ़ के पानी की स्थिति के अलावे बाढ़ पीडि़तों की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीडि़तों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसका पदाधिकारी विशेष ख्याल रखें। सामुदायिक कीचन के भोजन व विधि व्यवस्था को देखकर सांसद संतुष्ट दिखे। मझगांय के ब्राह्मण टोला और राजपूत टोला के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि पेयजल कि काफी समस्या है। फ्लोराइड व अधिक आयरन वाले जल का सेवन करना पड़ रहा है। शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाए। उपरांत इन्होंने पीएचईडी विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्या से जल्द निजात देने की बात कही। साथ ही मझगांव गांव स्थित डोरी नदी पर पुल का निर्माण और एक सामुदायिक भवन 2022 में देने की बात कही है। राहत शिविर के समीप चल रहे वैक्सीनेशन कार्य का भी इन्होंने निरीक्षण किया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रो राजेंद्र मंडल दौरे का नेतृत्व कर रहे थे। सांसद के साथ डीएम नवीन कुमार, एमएलसी संजय प्रसाद, सर्वण प्रकोष्ठ के लोकसभा प्रभारी सौरव निधि, युवा जदयू के लोकसभा प्रभारी विक्की कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल, प्रदेश सचिव मनोज कुमार हिमांशु, गोपालशरण सिंह, संजय झा, दिच्छू मंडल, मुकेश सिंह, सोहन राय, पंकज मिश्रा, मुखिया रेखा देवी, मगनदेव, कुंज बिहारी सिंह, कुंदन सिंह, धनंजय सिंह, शंकर सिंह, शम्भु सिंह, संजय सिंह, अंतिम मंडल सहित कई थे।

chat bot
आपका साथी