जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुटबाजी करने वालों को दी नसीहत, बोले-संभल जाइए

मुंगेर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी गुटबाजी बर्दाश्त नहीं एकजुटता से आएगी मजबूती। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का होगा संचार संगठन होगा मजबूत। उन्होंने कहा के नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास कर रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 06:10 AM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 06:10 AM (IST)
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुटबाजी करने वालों को दी नसीहत, बोले-संभल जाइए
मुंगेर पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह।

मुंगेर [रजनीश]। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि पार्टी ही उनके लिए सबकुछ है। पार्टी तभी मजूबत होगी, जब सभी कार्यकर्ता पूरी तन्यमता से काम करेंगें। सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जाएगा, तभी नई ऊर्जा का संचार होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को पार्टी के किसी कार्यक्रम में नहीं, बल्कि बाढ़ पीडि़तों से मिलने के लिए एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे थे। खास बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी को चलाने के लिए अनुशासन और संगठित होना जरूरी है। अनुसाशन बनाए रखना ही पहली प्राथमिकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता से लेकर पार्टी पदाधिकारियों को हमेशा पार्टी हित में काम करना होता है, इससे बढ़कर कुछ नहीं है।

मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बदल गया बिहार, जन-जन तक पहुंचाएं संदेश

ललन ङ्क्षसह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार पूरी तरह बदल गया है। हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में जो बदलाव हुए हैं वह जनता देख रही है। महिलाओं के लिए बिहार में जो आरक्षण की व्यवस्था हुई उसके बदलाव का बड़ा असर हुआ है, महिलाएं सशक्त हुई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नीतीश कुमार के कार्यकाल को जनता के बीच पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर विभाग में जो काम किया है, उसके सभी बिंदू जनता तक पहुंचे। मुख्यमंत्री का संदेश हर घर तक जाए। पार्टी को आगे ले जाना और बिहार के गांवों व अन्य प्रदेशों तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है और इसी सोच के साथ कम हो रहा है।

मुंगेर मेरा क्षेत्र है यहां के लोगों का सम्मान है

सांसद ने कहा कि मुंगेर उनका कार्य क्षेत्र है। यहां के सभी लोगों का सम्मान करते हैं। यहां के सभी लोग अपने हैं। सभी को साथ लेकर चलने से ही विकास संभव है। बाढ़ पीड़तों को हर सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। राहत शिविरों में चिकित्सक से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध है। जिलाधिकारी से राहत कार्य के लिए हर दिन बात हो रही है। शिविर में कोरोना जांच की जा रही है। सामुदायिक किचन में सभी को भोजन मिल रहा है। सूखे राशन का वितरण किया जा रहा है। सामुदायिक किचन में भोजन की गुणवत्ता बेहतर है। किसी भी पीडि़त को असुविधा न हो इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है।

chat bot
आपका साथी