जदयू नेता पूर्व एमएलसी इसराईल राईन का निधन

सहरसा के इस्लामियां चौक निवासी जदयू नेता व पूर्व विधान पार्षद मो. इसराईल राईन का निधन हो गया। वे क्षेत्र में सामाजिक कार्य के लिए जाने जाते थे। निधन की सूचना मिलने पर उनके घर लोगों की भीड़ लगी रही।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:19 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:19 PM (IST)
जदयू नेता पूर्व एमएलसी इसराईल राईन का निधन
सहरसा में जदयू नेता व पूर्व विधान पार्षद मो. इसराईल राईन का निधन हो गया।

सहरसा, जेएनएन। शहर के इस्लामियां चौक निवासी जदयू नेता व पूर्व विधान पार्षद मो. इसराईल राईन का निधन सोमवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान हो गया। वे 69 वर्ष के थे। वे अपने पीछे 8 पुत्र एवं 6 पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड गए है। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पीटल में चल रहा था। वे शुरू से ही सामाजिक कार्यों में बढ चढ कर हिस्सा लेते थे। 

शहर के बंगाली बाजार में उनका होटल कोसी निवास भी है। इनके निधन की खबर सुनते ही उनके घर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। वे वर्ष 2009 में लोजपा की टिकट पर पहली बार विधान पार्षद बने। विधान पार्षद कार्यकाल में ही उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू का दामन थाम लिया। इसके बाद वे निरंतर जदयू के ही साथ रहे।  

उन्होंने अपने जीवन काल में ही घर के बगल में 10 कट‌ठा जमीन दान कर मदरसा खोला और अपनी मां बीबी हाकमिन के नाम पर आज मदरसा दारूल ऊलूम हाकमिन बनात चल रहा है। वे विधान पार्षद कार्यकाल के दौरान विधायक योजना अनुशंसित प्रबंधन समिति के चेयरमेन भी रहे। इनके निधन पर सांसद दिनेश चन्द्र यादव सहित पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, संजीव झा, आलोक रंजन के अलावा पूर्व चेयरमेन श्याम सुंदर साह, हरिहर प्रसाद गुप्ता, मो. ताहिर, मो. हदीश सहित भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष झा, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. विद्यानंद मिश्र, सीपीआई के ओमप्रकाश नारायण, सीपीएम के विनोद कुमार, विजेन्द्र झा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल पुत्र मो. सलाउद्दीन, क्यामउद्दीन, जिया उद्दीन, मो. मोहीउद्दीन, मो. मुस्तुफा, मो. अली, उमर के प्रति सहानुभूति जतायी है। उनके पुत्र युवा जदयू जिलाध्यक्ष मो. मोहीउद्दीन राईन ने बिलखते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को दिन के एक बजे के बाद किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी