MADHEPURA LS Seat : शरद और पप्पू को पछाड़ते हुए दिनेश चंद्र यादव बने सांसद

मधेपुरा लोकसभा से जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने राजद प्रत्याशी शरद यादव को पराजित कर दिय । वहीं मौजूदा सांसद पप्पू यादव मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे। दिनेश सांसद बन गए।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 01:03 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 07:31 PM (IST)
MADHEPURA LS Seat : शरद और पप्पू को पछाड़ते हुए दिनेश चंद्र यादव बने सांसद
MADHEPURA LS Seat : शरद और पप्पू को पछाड़ते हुए दिनेश चंद्र यादव बने सांसद

मधेपुरा [जेएनएन]। राज्य के सर्वाधिक हॉट सीटों में शुमार मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र पर जदयू ने कब्जा जमाया। यहां जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने राजद प्रत्याशी शरद यादव को शिकस्त दिया। वहीं मौजूदा सांसद पप्पू यादव मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे। कभी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे शरद यादव के इस बार राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में आने से मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया था।

दिनेश चंद्र यादव इससे पहले तीन बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। यद्यपि मधेपुरा से इनकी यह पहली जीत है। दिनेश चंद्र यादव 2015 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज किए थे। उसके बाद वे राज्य में उद्योग मंत्री बनाए गए। वहीं रनर रहे शरद यादव अब तक सात बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने चार बार मधेपुरा से ही जीत दर्ज की है। इन चार जीत में सर्वाधिक महत्पूर्ण जीत 1999 की थी। जब इन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को ही हराया था।

13 प्रत्याशी हैं मैदान 

1. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव - जाप

2. दिनेश चंद्र यादव -   जदयू

3. शरद यादव -   राजद

4. अनिल भारती -  राष्ट्रवादी जनता पार्टी

5. उमाशंकर -  बहुजन मुक्ति पार्टी

6. मनोज मंडल - आम अधिकार मोर्चा

7. राजीव कुमार यादव - बलिराजा पार्टी

8. सुरेश कुमार भारती - असली देशी पार्टी

9. मु. अरसद हुसैन - निर्दलीय

10. सुमन कुमार झा - निर्दलीय

11. राजो साह - निर्दलीय

12. विनय कुमार मिश्र - निर्दलीय

13. जयकांत यादव - निर्दलीय

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी