मधेपुरा में जन समस्याओं को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पप्पू यादव की रिहाई की मांग

जाप कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। न्याय मार्च जाप कार्यालय से बस स्टैंड कॉलेज चौक मुख्य बाजार होते हुए कर्पूरी चौक तक निकाला गया। इसमें जाप के काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:35 PM (IST)
मधेपुरा में जन समस्याओं को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पप्पू यादव की रिहाई की मांग
जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पप्‍पू यादव

संवाद सूत्र मधेपुरा। जन अधिकार पार्टी (लो.) ने रविवार को पांच सूत्री मांगों के समर्थन मेंं लोक न्याय मार्च निकाला। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। पांच सूत्री मांगों में पप्पू यादव की रिहाई, पढ़ाई नहीं तो शुल्क नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था दुरूस्त करने, कृषि को मनरेगा से जोडऩे, बेरोजगारी भत्ता जैसे मांग शामिल है। जाप के जिलाध्यक्ष मोहन मंडल व रामकुमार यादव के नेतृत्व में न्याय मार्च जाप कार्यालय से बस स्टैंड, कॉलेज चौक मुख्य बाजार होते हुए कर्पूरी चौक तक निकाला गया। इसमें जाप के काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।

न्याय मार्च को संबोधित करते हुए जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष राज अजीर व अनिल अनल ने कहा कि हम अपने नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई भी चाहते हैं। वहीं पार्टी के जिला युवाध्यक्ष गोपी कृष्ण उर्फ विडियो यादव ने बिहार के मौजूदा स्वास्थ्य ढांचे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भले कागज पर अस्पताल चल रहा है लेकिन जनता की गाढ़ी कमाई भ्रष्टाचार व लूट की भेंट चढ़ रही है। पप्पू यादव की रिहाई तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। जाप नेता नूतन ङ्क्षसह ने कही हम इस न्याय मार्च के जरिए सरकार से मांग करते हैं कि किसानों की बदहाल स्थिति सुधारने के लिए मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ा जाए।

जाप के ङ्क्षसहेश्वर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल बंधु ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले 18 माह से सूबे के सभी स्कूल -कॉलेज बंद है। इसके बावजूद भी स्कूलों के द्वारा छात्रों से शुल्क लिया जा रहा है। निजी स्कूल व कोङ्क्षचग की मनमानी तो और चरम पर है। ऐसे में जन अधिकार पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पढ़ाई नहीं तो शुल्क नहीं। जन अधिकार महिला परिषद की जिला अध्यक्ष कला क्रांति ने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। जाप नेता रङ्क्षवद्र ङ्क्षसह यादव ने कहा कि आज लाखों छात्र और नौजवानों के पास नौकरी नहीं है। सरकार ने ऐसे नौजवानों को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन आज तक सरकार ने व्यापक तौर उनके लिए रोजगार सृजन का कोई कार्य नहीं किया।

मार्च में कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान, कार्यालय उप सचिव शैलेंद्र कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि ङ्क्षपटू यादव, मचंद्र यदुवंशी, मुकेश यादव, डॉ. धीरेंद्र यादव, गोपाल जयसवाल, अशोक यादव, मु. सहादत, बुलबुल यादव, मु. कुदूस, ललटू कुमार, मंगल, रामचन्द्र पंडित, सुशील यादव, उमेश यादव, मुकेश कुमार, बबूल सरपंच, अभिषेक कुमार, भानु प्रताप, बिट्टू यादव, अभय कुमार मुन्ना, मु. अबुल कलाम अजाद, शिव मनी ङ्क्षसह, प्रविन कुमार पप्पू, सतीश कुमार, हुस्ना खातून, प्रियंका कुमारी, फिरोजा खातून, नवीन रंजन, रौशन कुमार बिट्टू, अमन कुमार रितेश, कुंदन कुमार, विवेक यादव, निगम राज, मिथिलेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।  

chat bot
आपका साथी