जाप के मधेपुरा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

जिलाध्यक्ष मोहन मंडल को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 08:48 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 08:48 PM (IST)
जाप के मधेपुरा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
जाप के मधेपुरा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

मधेपुरा। जन अधिकार पार्टी (जाप) के मधेपुरा जिलाध्यक्ष मोहन मंडल को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन पर प्रदर्शन के दौरान समाहरणालय का गेट तोड़े जाने का आरोप है। इस साल अगस्त में जाप की ओर से जर्जर हो चुके राष्ट्रीय राजमार्ग-106 और 107 की मरम्मत के लिए प्रदर्शन किया गया था। उसी दौरान समाहरणालय का गेट तोड़ दिया गया। जाप जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

chat bot
आपका साथी