Janmashtami 2021: घर-घर पधारेंगे बाल गोपाल, भागलपुर में मंदिरों और ठाकुरबाडिय़ों पालने पर झूलेंगे भगवान कृष्ण

Janmashtami 2021 आज जन्माष्टमी है। घर-घर पधारेंगे बाल गोपाल। भागलपुर के मंदिरों और ठाकुरबाडिय़ों में बहेगी भक्ति की सरिता। श्रद्धालु घर में ही करेंगे अष्टमी का व्रत। इसकी सभी जगह तैयारी चल रही है। भगवान कृष्ण का जन्म काफी हर्षोल्लास से यहां मनाया जाता है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 07:54 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 07:54 AM (IST)
Janmashtami 2021: घर-घर पधारेंगे बाल गोपाल, भागलपुर में मंदिरों और ठाकुरबाडिय़ों पालने पर झूलेंगे भगवान कृष्ण
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर लिए हर ओर हो रही तैयारी।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Janmashtami 2021: मंदिरों और ठाकुरबाडिय़ों के अलावा घर-घर में सोमवार को जन्माष्टमी का आयोजन होगा। कन्हैया घर-घर पधार लोगों को आशीष देंगे। इधर, लंबे समय बाद मंदिरों के पट खुलने से भक्त गदगद हैं। वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस दौरान कहीं अष्टयाम तो कहीं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। ठाकुरबाडिय़ों में भगवान के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा पाठ के साथ विभिन्न प्रकार के नैवेद्ययुक्त प्रसाद अर्पित किए जाएंगे।

जन्माष्टमी ऐसा व्रत है, जिसे बच्चे बूढ़े, युवा, महिला सभी श्रद्धापूर्वक करते हैं। इस बार शहर के अधिकतर लोग घरों में ही पर्व मनाएंगे। त्योहार को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गई है। फल और पूजा पाठ की दुकानें खरीदारों से पटी हुई थीं। बाल गोपालजी के लिए लोगों ने पालना और पोषाक भी खरीदा।

बूढ़ानाथ मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह, कुपेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पुजारी पंडित विजय आनंद शास्त्री ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सादगीपूर्ण ढंग से अष्टमी मनाई जाएगी। श्रद्धालु पूजा पाठ करेंगे। मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। शहर के राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी, चुनिहारी टोला, सबौर राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी छोटी हाट, कन्हैया मंदिर बरारी, शहीद भगत सिंह चौक कन्हैया मंदिर, अलीगंज स्थित राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी में अष्टमी मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार का दिन रोहणी नक्षत्र और वृष राशि का मध्यरात्री में होना दुर्लभ संयोग है, जो 100 वर्ष बाद आया है।

बरारी में देर शाम हुई अधिवास पूजा, आज होगा अष्टयाम

जन्माष्टमी के अवसर पर बरारी के पुरानी ड्योढ़ी स्थित कन्हैया मंदिर में रविवार देर शाम आठ बजे राधा-कृष्ण, बलभद्र भगवान व गरूड़ भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ अधिवास पूजा भक्ति-भाव से की गई। पूजा के बाद परंपरागत तरीके से कौड़ी लुटाई गई। इसमें मोहल्ले की महिलाएं, युवा व बच्चे शामिल हुए। इसके बाद देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चला। सोमवार को सुबह पूजा के बाद 10 बजे से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम-संकीर्तन शुरू होगा। अष्टयाम में बरारी के अलावा, सबौर व आसपास के भजन कलाकार भाग लेंगे। पूजा को लेकर बरारी में भक्ति का माहौल है। मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल दत्त ठाकुर ने बताया कि सोमवार को देर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं मंगलवार को अष्टयाम समाप्ति के बाद बरारी के सीढ़ी घाट पर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी