Jamui : दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं मिला तो कीमती के शरीर पर किरासन तेल छिड़कर लगा दी आग

दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर जमुई में महिला की हत्‍या कर दी। महिला के पिता ने इस संबंध में थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें ससुराल वालों पर हत्‍या और प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 03:51 PM (IST)
Jamui : दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं मिला तो कीमती के शरीर पर किरासन तेल छिड़कर लगा दी आग
दहेज में दो लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर जमुई में महिला की हत्‍या कर दी।

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई)। झाझा थाना क्षेत्र के कठबजरा (करझोसा) गांव में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने एक विविहिता को ङ्क्षजदा जला दिया। मृतका की पहचान पप्पू यादव की 21 वर्षीय पत्नी कीमती देवी के रूप में हुई है। घटना के बाबत मृतका के पिता ने थाना में ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने शव को

पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगही गांव निवासी नांकिशोर यादव ने 2019 में अपनी पुत्री कीमती देवी के शादी हिन्दू रीति- रिवाज के तहत कठबजरा गांव के भुवनेश्वर यादव के पुत्र पप्पू यादव के साथ की थी। कुछ दिनों तक पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहे। इस बीच कीमती ने एक लड़की ने जन्म दिया। मृतक कीमती के पिता ने बताया कि दामाद का अवैध संबंध अपनी भाभी के साथ था। इसका विरोध मेरी पुत्री करती थी। 20 अप्रैल को पति पप्पू यादव, ससुर भुवनेश्वर यादव, सास कबूतरी देवी, भैसुर उमेश यादव, गोतनी गीता देवी के अलावा धपरी गांव के ननदोसी सनोज यादव ने एक साजिश के तहत पहले कीमती देवी के साथ मारपीट की और उसके बाद उसके शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर ङ्क्षजदा जला दिया। जिससे कीमती की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दामाद का नाजायज संबंध भाभी गीता देवी के साथ था और ननदोसी सनोज यादव भी मेरी पुत्री के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करत था। जिसकी शिकायत बराबर कीमती हमसे किया करती थी। इसी से चिढ़कर सभी आरोपित ने खाना, कपड़ा, तेल, साबुन, मांगने पर मेरी पुत्री को प्रताडि़त किया करते थे। इस दौरान दामाद ने दहेज के रूप में दो लाख रुपया एवं एक मोटरसाइकिल की मांग किया। इस मामले पर दो बार पंचायत होकर समझौता भी हुआ। उन्होंने कहा कि हत्या करने के बाद शव को जलाने की तैयारी की जा रही थी। उसी दौरान ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। जब हम कठबजरा गांव पहुंचे तो कीमती का जला हुआ शव आंगन में पड़ा हुआ था। वही दो माह की लड़की बगल में रो रही थी। उसके ससुराल के सभी लोग घर से फरार हो गए। टना की सूचना झाझा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर करवाई शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरभद्र कुमार ङ्क्षसह ने मामले की जांच कर करवाई शुरू करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी