जमुई पंचायत चुनाव 2021: EVM हुआ खराब, ऊपर से भीषण गर्मी, चलो कुछ मीठा हो जाए, आधी आबादी ने खूब डाले वोट

जमुई पंचायत चुनाव 2021 ब‍िहार के जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड में आज पंचायत चुनाव हुआ। इस दौरान कई जगहों पर ईवीएम खराब हो गए। धूप के कारण लोगों को परेशानी हुई। इस कारण वहां शर्बत का इंतजाम किया गया। महिलाओं ने खूब वोट डाले।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:37 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 03:37 PM (IST)
जमुई पंचायत चुनाव 2021: EVM हुआ खराब, ऊपर से भीषण गर्मी, चलो कुछ मीठा हो जाए, आधी आबादी ने खूब डाले वोट
जमुई के सिकंदरा के एक बूथ पर शर्बत पीते मतदाता।

जमुई [मणिकांत]। जमुई पंचायत चुनाव 2021: चलो कुछ मीठा हो जाए...! ईवीएम में आई खराबी और ऊपर से सूर्य की तपिश। धूप से बचने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं। ऐसे में राहत के लिए मतदाताओं ने लाइन में ही शर्त का इंतजाम करना शुरू कर दिया। चीनी किसने दी यह तो मतदाता ही जाने लेकिन पानी और बाल्टी का इंतजाम मतदाताओं ने किया और फिर सूखते गले को शर्बत से तर कर गर्मी से थोड़ी राहत पाने की कोशिश में जुट गए। हालांकि मीडिया का कैमरा चमकते ही पुलिस वाले सतर्क हो गए और मतदान केंद्र से दूर ले जाकर शर्बत बनाने का फरमान सुनाया। यह दृश्य ईंटासागर पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 151 की है। यहां ईवीएम खराब होने के कारण आधा घंटा से अधिक देर तक मतदान बाधित रहा।

गांव की सरकार बनाने में दिखा आधी आबादी का उत्साह

आधी आबादी में वोट के प्रति गजब का जज्बा दिखा। तेज धूप के बावजूद महिलाएं मतदान करने बूथों पर उमड़ पड़ी। गांव में सरकार बनाने का आधी आबादी का हौसला देखते ही बन रहा था। पंचायत चुनाव में आरक्षण की ताकत एवं शराबबंदी से सुरक्षा का एहसास की हर तरफ महिलाओं की लंबी-लंबी कतार दिख रही थी। पहले मतदान फिर चूल्हा के नारे पर अमल करती ये महिलाएं अकेले नहीं आई। वे अपने साथ काफिला लेकर पहुंची थीं। साथ में उनकी सास और ननद भी थी। यही नहीं पहली बार ससुराल आई महिकाओं ने भी वोट डालकर मतदाता होने का फर्ज निभाया। सुबह के समय बूथों पर वोट डालने पहुंची महिलाओं का कहना था कि वोट डालने के बाद वह अपना चूल्हा- चौका निपटाएंगी। पहले वोट डालने का काम पूरा हो जाए।मिर्चा पाठकचक पंचायत के बूथ संख्या 10 और 188 पर वोट डालने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। इसके अलावा महादेव सिमरिया पंचायत के बूथ संख्या 74, 75 भी महिला मतदाताओं की अच्छी भीड़ दिखी। यहां 95 वर्षीय महिला मतदाता समुंद्री देवी पोता के साथ मतदान करने आई थी।

सुरक्षा के चाक- चौबंद इंतजाम

पंचायत में सरकार बनाने को लेकर शुक्रवार को लोग अपने-अपने घरों से निकले। हाथ में मतदाता पहचान पत्र लिए लोगों का हुजूम मतदान केंद्रों तक पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से सिकंदरा प्रखंड के 13 पंचायतों में मतदान शुरू हुआ। मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो और वे भयमुक्त होकर मतदान कर सकें, इसके लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। तीन स्तरों पर तैनात दंडाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। 

chat bot
आपका साथी