नाबालिग पुत्र के सामने ही मां के साथ पड़ोसियों ने किया मुंह काला, दी अंजाम भुगतने की धमकी

जमुई में पुत्र के सामने एक मां के साथ दुष्‍कर्म हुआ है। प‍ीडि़ता का इलाज चल रहा है। विरोध करने आरोपी ने महिला की जमकर पिटाई भी कर दी। इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:58 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 10:58 AM (IST)
नाबालिग पुत्र के सामने ही मां के साथ पड़ोसियों ने किया मुंह काला, दी अंजाम भुगतने की धमकी
जमुई में दुष्‍कर्म का एक मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, जमुई। जमुई में पड़ोसी ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकी दी कि कहीं किसी को पता चला तो जान से मार देंगे। यह घटना महिला के नाब‍ालिग पुत्र के सामने घटी। आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी है। पुलिस महिला की इलाज करवा रही है। 

जानकारी के अनुसार, जमुई में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस बार बंधक बनाकर नाबालिग पुत्र के सामने पड़ोसी दो लोगों द्वारा दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। साथ ही विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला चकाई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पीड़िता के नाबालिग पुत्र ने बताया कि सोमवार की रात वे अपनी मां के साथ घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान सुखदेव यादव और महेंद्र यादव घर में घुस गया। उसके बाद दोनों को पकड़कर मुंह दाब दिया। जब उसकी मां चिल्लाना चाही तो चाकू का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। जब उसकी मां द्वारा विरोध किया गया तो छीनाझपटी में चाकू से ठुड्डी पर लग गया और लात-घुसे से जमकर पिटाई कर दी गई। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा घर से भी नहीं निकलने दिया गया। लेकिन मंगलवार को वह अपने किसी रिश्तेदार के सहयोग से चकाई थाना पहुंचकर आवेदन दिया। जिसे थानाध्यक्ष द्वारा पहले इलाज करने के लिए रेफरल अस्पताल चकाई भेज दिया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉ. संजीव कुमार द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।

 मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला द्वारा गलत व्यवहार करने व मारपीट करने का आवेदन दिया गया है। दुष्कर्म की बात मेरे संज्ञान में नहीं आया है। जांच की जा रही है। अनुसंधान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजीव तिवारी, थानाध्यक्ष चकाई

chat bot
आपका साथी