Jamui: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला नक्सली बबलू मरांडी गिरफ्तार, चार अन्‍य ने किया आत्‍मसमर्पण

जमुई में नक्‍सल गतिविधि काफी बढ़ा हुआ है। लेकिन पुलिस भी नक्‍सलियों पर लगातार कार्रवाई का रही है। एक कुख्‍यात नक्‍सली को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक ने पुलिस के सामने आत्‍मसमर्पण कर लिया। लगातार कार्रवाई से नक्‍सली परेशान हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:33 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:33 AM (IST)
Jamui: पुल निर्माण कंपनी से लेवी मांगने वाला नक्सली बबलू मरांडी गिरफ्तार, चार अन्‍य ने किया आत्‍मसमर्पण
जमुई में एक नक्‍सली को पुलिस ने पकड़ लिया है।

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी/लक्ष्‍मीपुर (जमुई)। चकाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित नोवाडीह पंचायत के गोविंदपुर से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली की पहचान बबलू मरांडी के रूप में हुई है। बबलू मरांडी पर चकाई थाना क्षेत्र में एक नक्सली मामले में पूर्व से केस भी दर्ज है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि बबलू मरांडी लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। इसके बाद चकाई पुलिस के सहयोग से उसे गुप्त रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली बबलू मरांडी पर वर्ष 2007 में चकाई थाना क्षेत्र के सरवन इलाके में बन रहे पुल के निर्माण कंपनी से रंगदारी मांगे जाने को लेकर केस दर्ज है। वह पूर्व में दुलमपुर इलाके में सक्रिय नक्सली लीडर मंटू यादव के सहयोगी के रूप में काम करता था। मंटू की गिरफ्तारी के बाद वह इधर-उधर छिपकर नक्सल गतिविधियों को संचालित कर रहा था। गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। बता दें कि तीन दिन पूर्व भी पुलिस ने गोविंदपुर इलाके से ही एक हार्डकोर नक्सली श्यामलाल टूडू को गिरफ्तार किया था।

किया आत्मसमर्पण

पुलिस द्वारा की जा रही लगातार छापामारी के दबाव में आकर एक नक्सली सहित तीन लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली प्रकाश दास जावातरी थाना बरहट का रहने वाला है।नक्सली प्रकाश दास अपने अन्य साथियों के साथ जून 2017 में थाना क्षेत्र के धमनकुंडा जंगल में पुलिस को चिन्हित कर केन बम लगाने के मामले में आरोपित था। उक्त घटना को लेकर लक्ष्मीपुर थाना में थाना कांड संख्या 106/17 के तहत मामला दर्ज कर पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। उसमें प्रकाश दास भी शामिल था। घटना के बाद से ही प्रकाश दास फरार चल रहा था। उक्त घटना में तीन आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी थाना क्षेत्र के बीरेन्द्र दास साकिन गोबरदाहा मटिया को पुलिस ने तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ में अन्य दो आरोपित थाना क्षेत्र के कोहबरवा निवासी ओंकार सिंह तथा छोटू सिंह ने पुलिस के बढ़ते दबाव में आकर न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों वनरक्षी के साथ मारपीट मामले में आरोपित था।

chat bot
आपका साथी