Jamui : दोस्‍त ही निकला आस्तिन का सांप... बहन पर रखता था बुरी नजर, मौका देख घर से लेकर हो गया फरार

जमुई में दोस्‍त ही आस्तिन का सांप निकला। घर आने जाने के दौरान वह दोस्‍त की बहन पर बुरी नजर रखता था। मौका देख वह युवती को लेकर फरार हो गया। युवती अभी नबालिग है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:40 PM (IST)
Jamui : दोस्‍त ही निकला आस्तिन का सांप... बहन पर रखता था बुरी नजर, मौका देख घर से लेकर हो गया फरार
जमुई में दोस्‍त की बहन को लेकर एक युवक फरार हो गया।

 संवाद सूत्र, झाझा(जमुई)। झाझा शहर से एक 17 वर्षीय लड़की को एक युवक लेकर फरार हो गया। आरोपित युवक लड़की के भाई का साथी है। उसका लड़की के घर पर आना जाना लगा रहता था। इसी क्रम में युवक एवं लड़की के बीच आंखे चार हुई और प्रेमी बन लड़की को लेकर भाग गया। जबकि लड़की का भाई घर में मौजूद था। लड़का-लड़की का पूरा घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। लड़की के पिता ने युवक के अलावा उनके माता एवं पिता के विरूद्ध थाना में मामला दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि आरोपित युवक ने लड़की को फंसाने के लिए पहले लड़की के भाई के साथ दोस्ती की। दोस्ती के कुछ माह बीत गया तो युवक लड़की के भाई के साथ घर में आना जाना प्रारंभ कर दिया। इसी दौरान आरोपित युवक एवं लड़की के बीच आंखें चार हो गई। इन दिनों लड़की के पिता लड़की की शादी के लिए रिश्तेदार के यहां बात चलाना प्रारंभ किया था। जिसकी भनक युवक एवं युवती को लग गई। 22 जून की अहले सुबह जब लड़की की मां सो कर उठी तो अपनी पुत्री को बिस्तर पर सोया हुआ नहीं पाया। मां ने इसकी सूचना स्वजनों को दी।

काफी खोजबीन किया गया परंतु कहीं भी कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान लड़की के भाई ने अपने साथी के घर पूछताछ की तो पता चला कि वह भी गायब है। लड़की के पिता ने लड़का के घर वालों से लड़की लौटाने की गुहार लगाई परंतु लड़की वापस नहीं लौटी। पीडि़त पिता ने लड़का विवेक यादव, पिता चक्रवर्ती यादव एवं मां सरीता देवी को आरोपित बनाते हुए कहा कि इनलोगों ने षडय़ंत्र कर लड़की का अपहरण कर लिया है। आरोपित की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बातया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी