विधायक श्रेयसी सिंह ने की पहल तो इस जिले को मिला ऑक्सीजन जम्बो सिलेंडर और फ्लो मीटर

बिहार के जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह लगातार कोरोना संक्रमितों के लिए कार्य कर रही है। उन्‍होंने दिग्विजय सिंह फाउंडेशन के तहत जमुई को ऑक्सीजन जम्बो सिलेंडर और फ्लो मीटर उपलब्‍ध कराया। कोरोना काल में विधायक लगातार यहां की प्रत्‍येक गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहीं हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:33 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:33 AM (IST)
विधायक श्रेयसी सिंह ने की पहल तो इस जिले को मिला ऑक्सीजन जम्बो सिलेंडर और फ्लो मीटर
विधायक श्रेयसी सिंह की पहल पर दिग्विजय सिंह फाउंडेशन ने जमुई को दिया ऑक्‍सीजन सिलेंडर व फ्लो मीटर।

जागरण संवाददाता, जमुई। कोरोना महामारी की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर जमुई में ऑक्सीजन की कमी ना हो इस उद्देश्य से दिग्विजय सिंह फाउंडेशन ने हाथ बढ़ाया है। यह फाउंडेशन स्वर्गीय दादा दिग्विजय सिंह के नाम से उनकी पत्नी व बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह चलाती हैं। कई वर्षों से संचालित फाउंडेशन का उद्देश्य मात्र जनकल्याण है। शुक्रवार को जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने पांच ऑक्सीजन जम्बो सिलेंडर एवं पांच फ्लो मीटर जिला चिकित्सा पदाधिकारी की मौजूदगी में सौंपा।

ज्ञात हो कि विधायक श्रेयसी सिंह पिछले एक महीने से भी अधिक दिनों से कोरोना महामारी को लेकर लगातार स्वास्थ्य कर्मियों, पदाधिकारियों से संपर्क में हैं। इसी क्रम में अस्पताल का निरीक्षण के दौरान कोरोना पाजिटिव वार्ड में जाकर गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों से मिलकर अस्पताल के वस्तुस्थिति का जायजा लिया। शुरूआत से ही जमुई जिला में कोरोना जांच, इलाज के उपकरण और बेड की संख्या बढ़ाने पर उनका जोर रहा है। इसी क्रम में आज ही उन्होंने सिंह ने कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन जम्बो सिलेंडर बढ़ाने का निर्णय लिया। यह निर्णय कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगा।

श्रेयसी‍ सिंह ने कहा कि सुविधा के अभाव में किसी भी व्यक्ति की जान न जाएगी। इसके लिए निरंतर वे प्रयास कर रहीं हैं। यहां बता दें कि विधायक श्रेयसी सिंह लगातार जमुई में सक्रिय बनी हुई हैं। अस्‍पतालों का निरीक्षण, और चिकित्‍सकों से संपर्क कर रहीं हैं। अस्‍पताल में हर प्रकार की सुविधा मिल जाए, इसके लिए वे शुरू से प्रयासरत हैं। हाल ही में वे कोरोना संक्रमितों मरीजों को देखने और उनका हाल-चाल जानने के लिए पीपीई कीट पहनकर उनके पास पहुंच गईं थी। वे हमेशा पीडि़तों की सेवा कर रहीं हैं। बताया जा रहा है कि अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर रहने पर भी वे लगातार फोन पर यहां सपर्क में बनीं रहती हैं। उन्‍होंने कहा कि अस्‍पताल में सुविधा बढ़ाने के लिए वे लगातार बिहार सरकार के मंत्रियों से संपर्क में हैं।

chat bot
आपका साथी