Jamui Crime: जमीन विवाद में धारदार हथियार से वार कर पड़ोसियों ने अधेड़ को मार डाला

जमुई में भूमि विवाद में अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:10 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:10 PM (IST)
Jamui Crime:  जमीन विवाद में धारदार हथियार से वार कर पड़ोसियों ने अधेड़ को मार डाला
जमुई में भूमि विवाद में अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव की है।

संवाद सूत्र, खैरा(जमुई)। थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव में शुक्रवार को पड़ोसियों ने धारदार हथियार से वार कर एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया। स्वजनों द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया । पटना ले जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कगेश्वर गांव निवासी 46 वर्षीय रविन्द्र यादव के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि उसके निजी जमीन पर त्रिपुरारी यादव अतिक्रमण किए हुए है। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है।

आने-जाने में परेशानी होती है। अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ दिन पहले पंचायत भी हुआ लेकिन त्रिपुरारी यादव पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया और पंचायत द्वारा रङ्क्षवद्र के पक्ष में फैसला दिया गया। इसी रंजिश में जब रङ्क्षवद्र यादव अपने घर से जा रहे थे तो त्रिपुरारी यादव, पप्पू यादव, भीटो यादव और डोमन यादव सहित अन्य लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। इस दौरान धारदार हथियार से सिर सहित शरीर के अन्य जगहों पर वार कर रङ्क्षवद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत गई। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं। रङ्क्षवद्र की मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री है।

मौत के बाद गांव में उतपन्न हुआ तनाव का माहौल

रङ्क्षवद्र यादव की मौत की खबर गांव तक पहुंचते ही पूरे गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच हालात को काबू में कर सामान स्थिति बने रहने के प्रयास में लगी हुई है। फिलहाल मृतक का शव गांव नहीं पहुंचा है। शव के इंत•ाार में लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।

घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल घर बंद कर सभी आरोपित फरार हैं। मृतक के स्वजन द्वारा आवेदन देने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना में संलिप्त किसी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। -सिद्धेश्वर पासवान, थानाध्यक्ष खैरा।

chat bot
आपका साथी