Jamui Crime: बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लोग घायल, रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज

जमुई में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना झाझा थाना क्षेत्र के बैजलपुरा गांव की है। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआइआर दर्ज कराया गया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:46 PM (IST)
Jamui Crime: बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, छह लोग घायल, रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज
जमुई में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

संवाद सूत्र, झाझा(जमुई)। थाना क्षेत्र के बैजलपुरा गांव में बच्चे - बच्चे के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की हुई घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआइआर दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि गांव के मु आशिक अंसारी का पांच वर्षीय पुत्र रेहाना अंसारी पटवन के लिए जा रहे पानी के फटे पाइप से पानी पी रहा था। उसी दौरान गांव के मुरखी खातुन के लड़के के साथ मारपीट हो गई। लड़के को बचाने के लिए मां तम्मना खातुन गई तो मुरखी खातुन, अब्बास अंसारी, इरशाद अंसारी तथा अफसर अंसारी लठी-डंडा से मारपीट करने लगा।

तम्मना खातुन की सास सफीना खातुन एवं भैंसुर सहाबउद्धीन अंसारी बचाने के लिए दौड़ा तो उसके साथ भी आरोपित लोगों ने मारपीट किया। इसमें तम्मना खातुन सहित तीन लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष की ओर से अजय अंसारी ने बताया कि वह अपने खेत में पाइप से पानी का पटवन कर रहा था। गांव के आशिक का लड़का चाकू से पाइप को काट दिया। मां के विरोध करने पर रशिश अंसारी, मु आशिक अंसारी सहित अन्य ने लाठी-डंडा से मारपीट किया। इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज करने की बात कही है।

आपसी विवाद में युवक को गोली मारकर किया जख्मी

संवाद सूत्र, सहरसा। शहर के बटराहा मुहल्ला वार्ड नबंर 26 में घर जा रहे युवक को आपसी विवाद में गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी युवक 28 वर्षीय अमरदीप कुमार ने बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे वह अपनी बाइक से घर जा रहा था कि बटराहा में छोटन ने गाड़ी रूकवाया और पैसा की मांग करने लगा। मना करने पर उसने गोली चला दी। गोली युवक के बांये पैर में लगी है। गोली लगने के बाद बाइक सवार युवक गिर गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के जुटने पर गोली मारनेवाला भाग गया। जख्मी युवक अमरदीप जिले के सौर बाजार अंतर्गत धर्मसेना गांव निवासी ध्यानी यादव का पुत्र बताया जाता है। जख्मी युवक ने बताया कि आरोपित बराबर पैसा व बाइक की डिमांड करता है। सदर पुलिस ने जख्मी के बयान पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जख्मी के अनुसार आरोपित शहर के बटराहा मुहल्ला का ही रहनेवाला है।  

chat bot
आपका साथी