अपहरण की आशंका! तीन दिनों से लापता हैं दो सगे भाई, न गिरडीह और न ही जमुई पुलिस ने दर्ज की FIR

दो सगे भाई बीते तीन दिन से लापता हैं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर की है लेकिन दो थानों और राज्यों की पुलिस के बीच मामला फंसा है। हालांकि दोनों थानों की पुलिस जांच कर रही हैं। परिजन परेशान और दुखी हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:33 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:33 PM (IST)
अपहरण की आशंका! तीन दिनों से लापता हैं दो सगे भाई, न गिरडीह और न ही जमुई पुलिस ने दर्ज की FIR
सगे भाइयों के अपहरण की आशंका, स्वजन परेशान

संवाद सहयोगी, जमुई। गिरीडीह जिला के तीसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंदनाटांड़ निवासी सगे भाई अंशु कुमार व चंदन कुमार पिछले तीन दिनों से गायब है। स्वजनों ने दोनों के अपहरण की आशंका जाहिर की है। तीसरी थाना तथा जमुई की खैरा पुलिस दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। फिलहाल, दोनों थाना की पुलिस के बीच यह मामला फंसा हुआ है। अभी तक मामले की प्राथमिकी दोनों थाने में दर्ज नहीं हो सकी है।

इधर, दोनों के तीन दिन से लापता होने पर स्वजन परेशान हैं। अंशु तीसरी में फास्ट फूड का दुकान चलाता है, जबकि उसका भाई चंदन मुंबई में होटल चलाता है। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह दोनों भाई राजधनवार के डोरंडा किसी से पैसा लेने बाइक से गया था। शाम तक घर लौटने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक जब दोनों नहीं लौटे तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। इस बीच बुधवार को खैरा थाना क्षेत्र के गरही डैम पर गायब चंदन का पर्स मिलने पर स्वजन चिंतित हो गए।

दोनों की तलाश में खैरा थाने में लापता युवक के मामा प्रमोद बरनवाल ने आवेदन दिया। प्रमोद के अनुसार पुलिस ने क्षेत्र नहीं होने का हवाला देकर तीसरी थाना भेज दिया। चंदन की पत्नी प्रिया ने बताया कि मंगलवार को वे पैसा लाने डोरंडा गए थे। रात को जब वे घर नहीं पहुंचे तो चिंता होने लगी। काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका।

चर्चा है कि कुछ लोगों ने दोनों को बादिलडीह पुल पर देखा है। बता दें कि तीसरी इलाके में अपराधी गिरोह सक्रिय है। पूर्व में भी अपहरण के कई मामले हुए थे। पिछले साल तीसरी से ही किराना व्यवसायी के पुत्र अंकित बरनवाल को अपराधियों ने अगवा कर लिया था। लेवी की राशि मिलने पर अपराधियों ने अंकित को रिहा किया था। इस मामले में खैरा थाना क्षेत्र के अपराधियों की संलिप्तता उजागर हुई थी। कई अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।

chat bot
आपका साथी