जमालपुर रेल कारखाना के जल्द बहुरेंगे दिन, इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील होगा डीजल शेड, सीएम नीतीश भी...

जमालपुर रेल कारखाना के दिन जल्‍द बहुरेंगे। इसके लिए स्‍थानीय सांसद से लेकर मुख्‍यमंत्री तक पहल कर रहे हैं। स्‍थानीय सांसद ललन सिंह ने बताया कि कारखाना के मुददे को दो बार संंसद में उठाया जा चुका है। साथ ही रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से भी वार्ता चल रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 04:17 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 04:17 PM (IST)
जमालपुर रेल कारखाना के जल्द बहुरेंगे दिन, इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील होगा डीजल शेड, सीएम नीतीश भी...
जमालपुर रेल कारखाना के दिन जल्‍द बहुरेंगे।

 संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। रेल इंजन कारखाना जमालपुर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  गंभीर हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार कारखाना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री (PM), रेल मंत्री (Railway Minister), रेलवे बोर्ड (Railway Bord) से वार्ता की जा रही है। उक्त बातें सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कही। सांसद ने कहा कि जमालपुर रेल कारखाने का मुद्दा दो बार संसद में उठाया गया। रेल मंत्री से भी निरंतर संवाद किया जा रहा है। जल्द ही डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड में तब्दील करने तथा कारखाने में कार्यभार दिलाने की दिशा में रेल मंत्रालय द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए हर स्तर पर पहल की जा रही है। कही से भी कोई कमी नहीं की जा रही है।

कारखाने के मुद्दे पर हो रहे आंदोलन को बताया सही

कारखाने के मुद्दे पर जमालपुर में जो आंदोलन किया जा रहा है, उसकी सोच अगर सही मायने में सकारात्मक है, तो निश्चित रूप से कारखाने का विकास होगा। जनता की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मैंने भी दो दो बार संसद में सवाल उठाया। जब तक कारखाने की गरिमा वापस नहीं लौटती है, तब तक प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और संसद में आवाज उठाते रहूंगा। मुंगेर जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गंभीर हैं। आने वाले दिनों में मुंगेर विकास के मामले में बिहार के मानचित्र पर सबसे ऊपर होगा। चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो, या कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, रोजगार क्यों ना हो, हर क्षेत्र में विकास का उच्च मापदंय तय करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि आज विकास को लेकर विपक्ष द्वारा जो राजनीतिक की जा रही है, उसका कोई सिर पैर नहीं है। हवा में राजनीति करने वाले की कोई पूछ नहीं होती है। इस अवसर पर जदयू नेता सौरभ निधि, विपिन सिंह, नवीन सिंह, रोहित सिन्हा, पप्पू सिंह, जुम्मन आलम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी