Jam on Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर लगा जाम, गंगा स्‍नान के लिए पहुंचे हैं कई जिलों से श्रद्धालु, सुबह से ही रेंग रहीं गाडि़यां

Jam on Vikramshila Setu विक्रमशिला सेतु पर सोमवार की सुबह से ही जाम लगा हुआ है। जाम के कारण बाइपास पर गाडि़या रेंग रहीं हैं। जाम में बड़ी गाडि़योंं के साथ साथ बाइक सवार लोग भी फंसे हुए हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 07:12 AM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 07:12 AM (IST)
Jam on Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर लगा जाम, गंगा स्‍नान के लिए पहुंचे हैं कई जिलों से श्रद्धालु, सुबह से ही रेंग रहीं गाडि़यां
Jam on Vikramshila Setu: जाम में फंसे लोग।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। विक्रमशिला सेतु एक बार फ‍िर जाम हो गया है। सोमवार की सुबह से ही गाडि़यां रेग रहीं हैं। जाम के कारण भागलपुर की ओर गाडि़यों की लंबी कतार लग गई है। यही स्थिति नवगछिया की ओर भी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

गंगा स्‍नान के लिए पहुंचे हैं कई जिले से लोग 

चौथी सोमवारी होने के कारण गंगा में स्‍नान करने के लिए बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु गंगा पुल घाट पहुंचे हैं। जाम के कारण उन लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पुल घाट के उपर स्‍नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं की गाडि़यां है। इससे आवागमन में और परेशानी हो रही है। 

   

कई जिले से पहुंचते हैं लोग 

 गंगा स्‍नान के लिए यहां कई जिले के लोग पहुंचते हैं। इसमें बांका, मधेपुरा, खगडि़या, पूर्णिया, कटिहार आदि शामिल हैं। सावन में प्रत्‍येक सोमवार को लोगों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। गंगा स्‍नान करने बांका के रजौन से आए मोनू कुमार ने बताया कि वह घर से सुबह चार बजे निकले हैं, लेकिन जाम में पिछले दो घंटे से फंसे हुए हैं। 

एनएच-80 पर बह रहा पानी 

वहीं, भागलपुर से होकर गुजरने वाली एनएच-80 पर गाडि़यों का परिचालन लगभग ठप है। भागलपुर से लेकर कहलगांव तक परिचालन पूरी तरह ठप है। सबौर से आगे रोड पर बाढ़ का पानी बह रहा है। इस कारण परिचान बाधित है। साथ ही कई जगहों पर रोड क्षतिग्रस्‍त भी हो गई है। 

अकबरनगर और सुल्‍तानगंज में भी यही स्थिति 

अकबरनगर और सुल्‍तानगंज में भी एनएच-80 पर परिचालन लगभग ठप है। रोड पर बाढ़ का पानी बह रहा है। एनएच को जोड़ने वाली कई सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई है। इसको देखते हुए पहले प्रशासन की ओर से बड़ी गाडि़यों के परिचाल को रोका गया था, जो अब तक प्रभावित है। वहीं, बाढ़ की स्थिति और भयावह होती जा रही है। 

chat bot
आपका साथी