'जाको राखे साइयां': मुंगेर से गंगा नदी में डूबी महिला नाथनगर में बचाई गई, 15 घंटे पानी में रही, 60 KM दूर पहुंची

जाको राखे साइयां मुंगेर से गंगा नदी में दुर्गा पूजा के सप्‍तमी तिथि पर डूबी महिला नाथनगर में बचाई गई। 15 घंटे वह पानी में रही। मुंगेर विसर्जन घाट पर डूबी थी नाथनगर के अजमेरीपुर दियारा घाट से सकुशल हुई बरामद।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:29 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:29 AM (IST)
'जाको राखे साइयां': मुंगेर से गंगा नदी में डूबी महिला नाथनगर में बचाई गई, 15 घंटे पानी में रही, 60 KM दूर पहुंची
मुंगेर में बहती हुई 60 किलोमीटर दूर नाथनगर पहुंच गई है।

संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। दुर्गा पूजा को लेकर महाष्टमी की पूर्व संध्या पर गंगा स्नान करने पहुंची महिला के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। वह स्नान करने के क्रम में ही डूब गई। आसपास के लोगों ने बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन वह बरामद नहीं हो पाई। तेज बहाव के कारण गंगा के धारा में बह गई, लेकिन सच कहा जाता है कि 'जाको राखे साइयां मार सकै न कोय' इस घटना ने पुरानी कहावत को चरितार्थ कर दिया है। करीब 15 घंटे बाद पानी की तेज धार में बहकर अजमेरीपुर दियारा घाट से बीते बुधवार की सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया।

महिला ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम (सातवीं पूजा की पूर्व संध्या) तीन चार महिलाओं के साथ मुंगेर विसर्जन घाट पर महाष्टमी को लेकर स्नान करने गई थी। स्नान करके जैसे ही नदी से बाहर निकले तो कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। वहां पर एक दीवार भी थी। जैसे ही मैंने पीछे हटने का प्रयास किया तो मेरा पैर फिसल गया और मैं गहरे पानी में गिर गई और बहकर मैं यहां पहुंच गई। महिला ने बताया कि माता रानी के कृपा से मेरी जान बची है। महिला ने कहा कि जिसने हमें बचाया वह मेरे लिए भगवान से भी बढ़कर हैं। मैं उसका जीवन भर आभारी रहूंगी। महिला ने अपना नाम शकुन्तला देवी, पति स्व मणिलाल सिंह, घर बरसंडा, थाना टोटिया बमबर जिला मुंगेर बताया है।

वहीं बचाने वाले नाथनगर इलाके के अजमेरीपुर निवासी गरीबन मंडल ने बताया कि बीते बुधवार की सुबह हम नाव लेकर नदी में मछली मारने गए थे, तभी दिखा की दोनों हाथ ऊपर करके यह बचाओ, बचाओ चिल्ला चिल्ला रही थी। तभी हम इनके करीब गए और किसी तरह इन्हें बाहर निकाल कर अपने घर पर लाए और लगातार इनका सेवा कर रहे हैं। दो दिन बाद आज उन्हें होश आया है। स्थानीय लोगों ने की बताया कि चौकीदार आए थे, देख कर चले गए। पुलिस अब तक नहीं आई है। नाथनगर अंचलाधिकारी स्मिता झा ने बताया कि स्थानीय थाना द्वारा महिला के बारे में संबंधित थाना को सूचना दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी