जैन मंदिर भागलपुर: जीवन में खुश रहना है तो इच्छाओं को नहीं बढऩे दें: ब्रह्मचारी विकास

Jain Temple Bhagalpur दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म के मौके पर सिद्ध क्षेत्र के दक्षिणी भाग में विराजमान भगवान आदिनाथ जिनालय में पूजा-अर्चना की गई। मध्य प्रदेश से आए ब्रह्मचारी विकास जी ने कहा कि आकिंचन्य का अर्थ है अपरिग्रह।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:45 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:45 AM (IST)
जैन मंदिर भागलपुर: जीवन में खुश रहना है तो इच्छाओं को नहीं बढऩे दें: ब्रह्मचारी विकास
भागलपुर नाथनगर स्‍थ‍ित द‍िगंबर जैन मंद‍िर। दशलक्षण महापर्व।

संवाद सूत्र, नाथनगर/पीरपैंती (भागलपुर)। दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन उत्तम आकिंचन्य धर्म के मौके पर सिद्ध क्षेत्र के दक्षिणी भाग में विराजमान भगवान आदिनाथ जिनालय में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना भक्तिपूर्वक किया। श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन करते हुए मध्य प्रदेश से आए ब्रह्मचारी विकास जी ने कहा कि आकिंचन्य का अर्थ है अपरिग्रह।

परीग्रह का ढेर बढ़ता जाता है और मनुष्य की इच्छा भी उसे और बढ़ाने की बढ़ती जाती है। जब तक मनुष्य परिग्रह के संग्रह से मुक्त नहीं होगा, तब तक शांति नहीं मिलेगी। दूसरों को खुशी देना धर्म है। जीवन में आगे बढऩा है तो इच्छाओं को नहीं बढऩे दें। कान के कच्चे लोग लड़ाने और भिड़ाने के अलावा कुछ नहीं करते हैं। मानवीयता ही न हो तो हम मानव कहलाने लायक भी नहीं है। कमियां मत छुपाइए, उन्हें दूर कीजिए। गलती की स्वीकृति अर्थात पुन: गलती न होने देना है। जिम्मेदारी वे लेते हैं जिनके अंदर काम करने की ललक होती है। उन्होंने कहा कि गुरु का सानिध्य विकार क्लेश को समाप्त करता है। विश्व कल्याण की भावना प्रत्येक धर्म का मूल है।

कोतवाली चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर में समारोह के दौरान उत्तम आकिंचय धर्म की पूजा-आराधना की गई। मंगलाचरण शांति धारा पूरी भक्ति भाव से की गई। सुनील जैन सिद्ध क्षेत्र मंत्री ने बताया भगवान वासुपूज्य निर्वाण महोत्सव के लिए विशेष निर्वाण लाडू तैयार किए जा रहे हैं, स्वर्ण कलश, रजत कलश से मस्तकाभिषेक किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम मध्याह्न 4.30 श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र के जल मंदिर में आयोजित होंगे। इस अवसर के लिए साज सज्जा एवं अन्य विशेष तैयारियां की जा रही है।

गणिनाथ जयंती मनाई गई

पीरपैंती प्रखंंड  के शेरमारी बाजार में बाबा श्री गणिनाथ गोविंद जी महाराज का भव्य पूजन समारोह किया गया।पूजन समारोह सीमावर्ती राज्य मिर्जाचौकी, मेहरमा के आलावाा भागलपुर, नवगछिया, खरीक, सुल्तानगंज, बांका से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कहलगांव विधायक पवन यादव, डा कन्हैया लाल गुप्ता, डाा नीरज कुमार, नंदकिशोर साह, वैश्य संघ जिलाध्यक्ष रणजीत साह, निरंजन साह, शंकर साह, चुन्नू साह आद‍ि शाम‍िल हुए। अतिथिगण का स्वागत पूर्व प्रमुख रश्मि कुमारी ने किया। मुख्य यजमान प्रवीण कुमार पिंकू व धर्मपत्नी ममता कुमारी थे। पूजनोत्सत्व पंडित अभ्यानन्द ने किया। अध्यक्षता अनिल कुमार साह ने की।  कार्यक्रम में बिपिन गुप्ता, अमित गुप्ता  ने गणिनाथ की पीरपैंती में प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार साह ने किया। कार्यक्रम में भगायक मिथुन महुआ मधेशिया ने प्रस्‍तुति दी। इस मौके पर उत्तम साह ,राजा साह, व‍िनय गुप्ता, गोपाल साह, मुरारी साह, ललन साह, प्रवीण साह, राकेश साह आदि उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी