Jagran News Impact : स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक धरोहर को बचाने आगे आए सिमुलतला के लोग, रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास ने छेड़ी मुहिम

Jagran News Impact दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर को पढ़ लोगों ने स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक धरोहर के लिए मुहिम शुरू की। सिमुलतला के लोगों का कहना है कि यहां कि अंतरराष्ट्रीय पहचान है। स्वामी जी के शोध व योग केंद्र की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:01 PM (IST)
Jagran News Impact : स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक धरोहर को बचाने आगे आए सिमुलतला के लोग, रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास ने छेड़ी मुहिम
Jagran News Impact : पिछले महीने जागरण ने प्रकाशित की थी खबर।

संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। Jagran News Impact :'जमींदोज हो सकती है स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक धरोहर' महीने भर पहले दैनिक जागरण में प्रकाशित इस खबर ने मुझे झकझोर दिया। मैंने निर्णय लिया कि सिमुलतला में स्वामी विवेकानंद की धरोहर मिटने नहीं दिया जाएगा। उपरोक्त बातें रविवार की शाम को ग्राम भारती सर्वोदय आश्रम सभागार में सिमुलतला सिविल सोसाइटी के बैनर तले राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास के अध्यक्ष नीरज कुमार ने कही।

जानकारी हो कि जागरण ने बीते छह अगस्त को सिमुलतला में स्वामी विवेकानंद से जुड़ी बातों को प्रकाशित किया था। कुमार ने कहा कि मैं इस मुहिम में जुट गया और तुरंत स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत के साथ पहुंच कर सिमुलतला में स्वामी जी से जुड़ी एक-एक बातों और एक-एक स्थलों को देखा। सिमुलतला में स्वामी जी के पांव पड़े धरा में स्मारक, स्वामी विवेकानंद सर्किट में सिमुलतला को जोड़ने का मैंने संकल्प लिया है।

ये भी पढ़ें: बिहार का मिनी शिमला सिमुलतला, जहां आज भी हैं तीन सौ से ज्यादा कोठियां, भू माफियाओं ने छीन ली रंगत

अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुस्तकालय और स्वामी विवेकानंद शोध एवं योग संस्थान की स्थापना, लाइट एंड साउंड प्रोग्राम के अलावा वैदिक विद्यालय की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांधी जी ने कहा था कि जहां-जहां स्वामी जी गए हैं, वहां जाओ और कुछ लेकर ही आओ। आगामी फरवरी, मार्च माह में देश के पर्यटक मंत्री किशन रेड्डी, बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के साथ देश के दो सौ से ज्यादा विद्वान सिमुलतला आएंगे। इस दौरान तीन दिवसीय संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा 11 हजार पोस्टकार्ड देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिमुलतला में स्वामी विवेकानंद से जुड़ी बातें और क्षेत्रवासियों का संकल्प लिखकर भेजा जाए। मालूम हो की इस कार्यक्रम से पूर्व नीरज कुमार के प्रयास से बीते दिनों एक बेबिनार आयोजित कर देश के कई बुद्धिजीवियों को जोड़ कर सिमुलतला में स्वामी विवेकानंद से जुड़ी बातों की जानकारी दी गई। बेबिनार के उपरांत देश के प्रसिद्ध रंग कर्मी मुजिद खान द्वारा मुंबई से एक नाटक का मंचन किया गया।

नाटक में सिमुलतला में स्वामी जी से जुड़ी यादों को अभिनय रूप दिया गया। कार्यक्रम को सुप्रसिद्ध कवि विजय रामरतन सिंह ने कविता के माध्यम से रखकर सिमुलतला का बहुत ही सुंदर चित्रण किया। कार्यक्रम को ईश्वर प्रेरणा लोक के अध्यक्ष विनोद सिंह, समाजसेवी सह अधिवक्ता अजीत कुमार, कवि सह संस्कृति कर्मी नरेंद्र कुमार निपुरिया, समाजसेवी सूर्या वत्स, नव युवक संघ झाझा के संयोजक गौरव सिंह राठौर, पैक्स अध्यक्ष टेलवा अजीत कुशवाहा ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुमार विमलेश, आलोक राज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन ग्राम भारती सर्वोदय आश्रम सिमुलतला संस्थापिका सह यमुना बेन पुरस्कार से सम्मानित सरला बहन ने किया। कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प दीप अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम के उपरांत नीरज कुमार द्वारा क्षेत्र के कई लोगों को बाल गंगाधर तिलक द्वारा रचित श्रीमद् भागवत गीता रहस्य भेंट किया गया।

chat bot
आपका साथी