Weather Update: खुशनुमा है शनिवार की सुबह, दिनभर भागलपुर समेत आसपास के जिलों में बदलेगा मौसम

Weather Update- शनिवार की सुबह रात को हुई हल्की रिमझिम बारिश के चलते सुहावनी हो गई। ठंडक ने लोगों को हैप्पी मॉर्निंग का अहसास कराया। दिनभर कुछ मौसम करवट लेता रहेगा। भागलपुर समेत आसपास के जिलों का पूर्वानुमान पढ़ें...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 06:42 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 06:42 AM (IST)
Weather Update: खुशनुमा है शनिवार की सुबह, दिनभर भागलपुर समेत आसपास के जिलों में बदलेगा मौसम
Weather Update: भागलपुर का मौसम सुबह खुशनुमा, पढ़ें पूरे दिन का हाल।

 आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Weather Update: शनिवार की सुबह ने तो मानो हैप्पी मार्निंग का अहसास करा दिया। आंखें खुलते ही ठंड का अहसास हुआ। लोग घर के बाहर निकले तो पता चला रात को बारिश हुई है। भागलपुर में रात को हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। 13 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। तो वहीं, दिन में बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं। दिनभर सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौली जारी रहेगी, ऐसा पूर्वानुमान है।

27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 33 डिग्री अधिकतम तापमान रहेगा। हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं, भागलपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 60 है। सूर्य 5 बजकर 56 मिनट पर उदय हुआ, जो 5 बजकर 51 मिनट पर अस्त होगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 56 प्रतिशत बारिश की संभावना है। ह्यूमिडिटी 95 प्रतिशत रहेगी। सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच बारिश और शाम को 5 से 6 बजे के बीच बारिश की संभावना प्रबल है। 

 आसपास के जिलों की बात करें तो कटिहार में अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। दिन में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि, बारिश हल्की ही होगी लेकिन ये लोगों को गर्मी से राहत जरूर दिलाएगी। इसी तरह किशनगंज का मौसम 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहेगा। यहां भी कटिहार की तरह ही बारिश के आसार हैं।

वहीं जमुई की बात करें तो यहां मौसम सुहावना रहने के आसार हैं। तापमान में कोई अंतर नहीं, आसपास के जिलों के साथ यहां का तापमान लगभग सामान्य मानें 33 डिग्री-25डिग्री सेल्सियस ही रहेगा। इसी तरह सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, खगड़िया में भी मौसम करवट लेगा, मानें हल्की बारिश की संभावना है। तेज धूप भी खिलेगी लेकिन हवा में नमी के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, धूप में उमस का अहसास जरूर होगा।

chat bot
आपका साथी