भारतीय रेल: निर्धारित समय पर ट्रेनों का परिचालन कर समस्तीपुर मंडल ने बनाया कीर्तिमान

समस्तीपुर मंडल में तीस दिनों तक लगातार निर्धारित समय पर चलीं ट्रेनें। रेलगाडिय़ों के समय पर चलने से यात्रियों को हो रही सहूलियत। पूर्व मध्य रेल के पांच मंडलों व भारतीय रेलवे के सभी 67 रेल मंडलों में आया है अव्वल।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:30 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:30 AM (IST)
भारतीय रेल: निर्धारित समय पर ट्रेनों का परिचालन कर समस्तीपुर मंडल ने बनाया कीर्तिमान
पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने निर्धारित समय पर रेल परिचालन।

संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने निर्धारित समय पर रेल परिचालन में सफलता हासिल कर कीर्तिमान बनाया है। पूर्व मध्य रेल मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि पूर्व मध्य रेल के पांच मंडलों में समस्तीपुर रेल मंडल ने नीयत समय पर ट्रेनों का परिचालन करने में पहले स्थान पर आया है। डीआरएम ने कहा कि इतना ही नहीं यह मंडल समय पर ट्रेनों के परिचालन में भारतीय रेलवे के सभी 67 रेल मंडलों में भी अव्वल आया है। इसके द्वारा तीस दिनों तक हर रेल खंड पर ट्रेनों का ससमय परिचालन किया गया।

वहीं पूर्व मध्य रेल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चंद्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेल समय पालन के क्षेत्र में सभी 17 जोनों में दूसरे स्थान पर रहा। डीआरएम ने आगे बताया कि लगातार तीस दिनों तक सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का ससमय परिचालन सुनिश्चित करने में इसने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इसने 18 से 20 जुलाई तक ट्रेनों के परिचालन के समय का पालन कर हैट्रिक बनाई है। अब इस मंडल में सभी ट्रेनों के निर्धारित समय पर चलने की पूरी संभावना बन गई है।

रेलवे ट्रैक पर तेज गति से ट्रेनों से संचालन करने के लिए आधुनिक सिंगलिंग प्रणाली के साथ- साथ विद्युतीकरण तथा एलएचबी कोच लगाए गए हैं। यही कारण है अब सभी ट्रेनें पहले से तेज गति से परिचालित की जा रही हैं। एलएचबी कोच लगने से अब दुर्घटनाओं पर भी रोक लगी है। ट्रेनों के निर्धारित समय पर चलने से यात्रियों को भी सहूलियत हो रही है। इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए डीआरएम ने कहा कि अगर इसी तरह सभी विभाग सामूहिक रूप से कार्य करते रहें तो आगे भी यह मंडल इस दिशा में अग्रणी बना रहेगा।

यात्रियों को राहत

निर्धारित समय पर रेल के परिचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली है। प्‍लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करना नहीं होता। समय पर यात्री आते हैं। ज्‍यादातर ट्रेनों का परिचालन समय पर होता है।

chat bot
आपका साथी