भागलपुर में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, अकबरनगर में एक ही रात तीन घरों में डाका

भागलपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अकबरनगर में एक ही रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:53 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:53 AM (IST)
भागलपुर में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, अकबरनगर में एक ही रात तीन घरों में डाका
भागलपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

संवाद सूत्र, अकबरनगर। सिमराहा व वसंतपुर गांव में शनिवार की देर रात तीन घरों से चोरों ने हजारों का सामान साफ कर दिया।सूचना देने के बाद भी स्थानीय पुलिस जांच करने गांव नहीं पहुंची। जिससे लोगो में आक्रोश है। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है। जानकारी के अनुसार, अकबरनगर थाना क्षेत्र के सिमराहा गांव के वार्ड- 12 निवासी अनुज पासवान व अशोक पासवान के यहां चोरी हुई है। जबकि वसंतपुर गांव निवासी कैलाश दास के यहां भी चोरों ने दीवार फांदकर समानों की चोरी कर ली। 

-अकबरनगर में एक ही रात तीन घरों में चोरी, चोरी की घटना के बाद दहशत में लोग

- बर्तन, मोबाइल, नकदी व अन्‍य महंगे सामान के साथ-साथ कागजात भी उड़ा ले गए चोर

- देर रात तक नहीं पहुंची स्थानीय पुलिस, लोगो में आक्रोश

रात 11 बजे खाना खाकर सभी लोग चले गए सोने

पीडि़त अशोक पासवान ने बताया कि शनिवार की देर रात 11 बजे टीवी देखकर सोने चले गया। रात बारह से एक बजे के बीच चोर दीवार फांदकर घर में प्रवेश कर गए और चोरी कर ली। सुबह जगा तो देखा कि घर का समान बिखरा हुआ है। जांच करने पर एक पायल, 11 हजार नकद व दो बैग जिसमें कागजात रखे हुए थे, गायब थे।

कैलाश दास के घर से चोर एक पर्स व एक मोबाइल ले गए। जबकि अनुज पासवान के घर से चोरों ने बर्तन की चोरी की।

मारपीट मामले में डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार

संस, नाथनगर : मार्च माह में गोसाईंदासपुर में सरस्वती विसर्जन के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने इस मामले में डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे टीपू यादव उर्फ सुमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि नाथनगर इंस्पेक्टर मु. सज्जाद हुसैन ने की है।

chat bot
आपका साथी