पूर्णिया में भूस्वामी की आदिवासियों ने की हत्या, पिटाई करने के बाद तीर घोंपकर ली जान

पूर्णिया में आदिवासियों ने एक भूस्वामी की हत्या कर दी। पहले तो भूस्‍वामी को आदिवासियों ने जमकर पीटा। पिटाई करने के बाद तीर घोंप दी। तीन एकड़ 40 डिसमिल जमीन को लेकर आदिवासियों से काफी समय से विवाद चल रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 08:14 PM (IST)
पूर्णिया में भूस्वामी की आदिवासियों ने की हत्या, पिटाई करने के बाद तीर घोंपकर ली जान
पूर्णिया में आदिवासियों ने भूस्‍वामी की हत्‍या कर दी। शोक सं‍तप्‍त लोग।

संवाद सूत्र, भवानीपुर (पूर्णिया)। पूर्णिया के महथवा चाप बहियार में बुधवार की देर रात को खेत की जोताई कराने गए भूस्वामी की घेर कर हत्या कर दी गई। पिटाई करने के बाद उनके सीने में तीर घोंपा गया। मृतक की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के गोखली टोला के संजय मंडल के रूप के हुई है। घटना के दौरान मृतक के भाई किसी प्रकार जान बचाकर भागने में सफल रहे। घटना के बाद स्‍वजन काफी डरे हुए हैं। घर में शोक है। 

शव को देखकर पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि पिटाई करने के बाद सीने में तीर घोंपकर हत्या की गई है। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई सुनील मंडल के बयान पर आठ नामजद व सात से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। इधर घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना पर गुरुवार सुबह भवानीपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल व एसआइ सुजीत स‍िंंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया।

तीन एकड़ 40 डिसमिल जमीन को लेकर चल रहा था विवाद : मृतक के छोटे भाई सुनील कुमार मंडल ने बताया कि तीन एकड़ 40 डिसमल जमीन को लेकर कई वर्षों से उन लोगों का आदिवासी समाज के लोगों से विवाद चल रहा था। कई बार इसकी शिकायत अंचल कार्यालय में की गई थी। 2020 में विवादित खेत को जोतने के लिए वे लोग गए थे, लेकिन आदिवासियों ने खदेड़ दिया। 2021 में सभी मामलों का निपटारा करा लिया गया। उस खेत में बुधवार को खाद डाली गई। रात में ट्रैक्टर से खेत जोतने दोनों भाई गए थे। इसी दौरान उनके भाई सुनील की हत्या कर दी गई। 

chat bot
आपका साथी