पटियाला में हत्या कर भागा युवक धराया

मालिक के आभूषणों पर हाथ फेरने के लिए की थी वारदात।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 01:17 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 01:17 PM (IST)
पटियाला में हत्या कर भागा युवक धराया
पटियाला में हत्या कर भागा युवक धराया

सहरसा। पंजाब राज्य के पटियाला जिला अंतर्गत खेरीगंडिया थाना क्षेत्र स्थित आकड़गांल में लूटपाट और हत्या कर भागने वाले युवक को सहरसा के कासिमपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह वहां पेट्रोल पंप मालिक सतनाम सिंह के यहां नौकर था। आरोपित सरजू यादव ने सतनाम ¨सह के पुत्र दयाल ¨सह के ससुर बलवंत ¨सह उर्फ बंदा की लूटपाट कर हत्या की थी। पंजाब पुलिस के परमजीत ¨सह के नेतृत्व में नवहट्टा थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार के सहयोग से यह गिरफ्तारी की गई। सरजू यादव पंप मालिक के ससुर के साथ ही पंप पर बने एक कमरे में सोता था। नकद, सोने के आभूषण व मोबाइल फोन लूटने के लिए उसने बलवंत की हत्या की थी। 15 फरवरी की सुबह जब पेट्रोल पंप मालिक दयाल ¨सह पंप पर पहुंचे तो बलवंत सिंह को मृत पाया। पुलिस को सरजू पर शक था। इससे पूर्व भी पंजाब पुलिस सरजू को गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सरजू की गतिविधियां संदिग्ध दिखती थीं।

chat bot
आपका साथी