नवगछिया में रास्ता विवाद में पति को लोहे के रॉड से पीट-पीट कर मार डाला, पत्नी पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, जदयू विधायक ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

नवगछिया में रास्‍ता विवाद को लेकर पहले पति की रॉड से पीट पीट कर हत्‍या कर दी गई बाद में पत्‍नी पर ट्रैक्‍टर चढ़ा दिया गया। घटना तेतरी की है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंची।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:05 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:05 AM (IST)
नवगछिया में रास्ता विवाद में पति को लोहे के रॉड से पीट-पीट कर मार डाला, पत्नी पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, जदयू विधायक ने पुलिस पर लगाए ये आरोप
जेएलएनएमसीएच में स्‍वजनों से मिलने पहुंचे विधायक। जागरण।

संवाद सूत्र नवगछिया। नवगछिया के तेतरी गांव में रास्ता विवाद में विवाद में सुभाष मंडल को लोह के रॉड से बुरी तरह पीट दिया। साथ ही सुभाष मंडल की पत्नी एवं उसके अन्य परिवार के सदस्यों के ऊपर ट्रैक्टर चढा कर पैर तोड़ दिया गया। घटना घटना में सभी गंभीर तीनों आदमी को भागलपुर मायागंज में देर रात भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुभाष मंडल की मृत्यु मायागंज में हो गई।

वहीं, विवाद को लेकर नवगछिया पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे गांव के लोगों में आक्रोश है। घटना की सूचना पर गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल भी मायागंज अस्पताल पहुंचे। जहां पर परिजनों के साथ इस घटना को लेकर के उन्होंने पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करने की मांग किया है। जानकारी के अनुसार मृतक सुभाष मंडल के घर के पास से ओवरलोड ट्रैक्टर लेकर के मोगल यादव एव इसके पुत्र विनय यादव जा रहा था ट्रैक्टर का ट्रेलर उसके घर में लग जाने के कारण घर उसका टूट गया जिसके कारण विवाद हुआ मंगल यादव एवं विनय यादव ने मिलकर ट्रैक्टर के रेड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं इस घटना में घायल को बचाने पहुंचे पत्नी एवं उसके अन्य लोगों के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया जिसे शोभा देवी किरण देवी का पैर टूट गया और रूपा गंभीर रूप से घायल हो गई ऐसे नवगछिया पुलिस इस मामले को लेकर के प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने इस घटना को लेकर के त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तारी करने की बात बता रहे हैं।

विधायक बोले

सुभाष मंडल की हत्या पर गोपालपुर विधायक ने पुलिस की व्यवस्था पर साधा निशाना। विधायक ने कहा क्रिमिनल से पुलिस मिली हुई है। पुलिस बेलगाम हो गयी है। विधायक ने कहा पुलिस का काम अब चौक-चौराहों पर पैसा वसूलना रह गया है।  

chat bot
आपका साथी