भाई की साली से युवक ने मंदिर में रचाई शादी, पुलिस और गांव वाले बने बाराती, हैरान करने वाली है यह प्रेम कहानी

भागलपुर में पुलिस और गांव वालों के सामने प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी की। उन दोनों के स्‍वजन शादी के लिए तैयार नहीं थे काफी समझाने के बाद वे तैयार हुए। इस दौरान गांव वाले बाराती बन गए।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:39 AM (IST)
भाई की साली से युवक ने मंदिर में रचाई शादी, पुलिस और गांव वाले बने बाराती, हैरान करने वाली है यह प्रेम कहानी
भागलपुर में पुलिस और गांव वालों के सामने प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी की।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। विगत रात सबौर थाना के शीतला स्थान मंदिर में दो जुगल प्रेमी शादी के बंधन में बंध गए। सबौर प्रखंड के शंकरपुर और लैलख गांव के ग्रामीण इस अनोखी शादी की गवाह बना।

हुआ यूं कि शंकरपुर का रहने वाला छोटु को लैलख में रहने वाली एक लड़की सपना से तीन वर्ष पहले से ही प्यार हो गया। लड़का अक्सर छुप छुप कर लैलख आकर लड़की से मिलता रहा। लड़की रिश्ते में मौसेरी शाली लगती है। लड़की का घर नाथनगर प्रखंड में है। लेकिन वह अपने ननिहाल लैलख में ही रहती थी। दोनों जुगल प्रेमियों का पिता नहीं है। लड़का पक्ष के बड़े भाई को यह रिश्ता मंजूर नहीं था तो वहीं लड़की की मां भी तैयार नहीं थी।

तीन दिन पहले लड़का जब लैलख आया तो ग्रामीण उससे शादी कर लेने की बात कही तो वह अपने अभिभावक के भय से इंकार कर गया।

मामला बढ़ता देख पुलिस पहुंच गई, ग्रामीणों के सहयोग से थानेदार सुनील कुमार झा ने लड़का और लड़की को थाने पर लाया दोनों के गार्जियन को बुलाया गया। बुधवार को दिन भर ना ना होता रहा, फिर ग्रामीणों के समझाने पर दोनों के गार्जन राजी हो गए। फिर क्या था मुखिया सरपंच दोनों गांव के ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से बगल के मंदिर में धूमधाम से शादी कराई गई इस तरह युगल प्रेमियों का प्यार मुकाम तक पहुंच गया और दोनों प्रणय सूत्र में बंध कर खुश हो लड़का लड़की को लेकर शंकरपुर अपने घर गया। इस शादी की चर्चा सबौर क्षेत्र में चहुंओर हो रही है।

काफी देर तक चलता रहा मान-मनव्वल

युवक और युवतियां शादी के लिए तैयार थे, लेकिन उनके घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। गांव वालों के समझाने के बाद भी वे दोनों तैयार नहीं हो रहे थे, पुलिस के अधिकारी भी उनके स्वजनों को बता रहे थे कि दोनों बालिग हैं और दोनों शादी के लिए तैयार हैं, इसलिए वे लोग रोक नहीं सकते, इसके बाद सभी शादी के लिए तैयार हुए। हालांकि इस शादी का जमकर विरोध भी हुआ।

chat bot
आपका साथी