भागलपुर में निगम कर्मियों के पास सुरक्षा किट का अभाव, ग्लब्स, मास्क और सैनिटाइजर के बिना ही सफाई कर्मी कर रहे काम

भागलपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बाद भी नगर निगम लापरवाह है। सफाई कर्मी बिना किट के काम कर रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ सकता है। लेकिन इस पर ध्‍यान नहीं दिया जा रहा है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:29 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:29 PM (IST)
भागलपुर में निगम कर्मियों के पास सुरक्षा किट का अभाव, ग्लब्स, मास्क और सैनिटाइजर के बिना ही सफाई कर्मी कर रहे काम
भागलपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बाद भी नगर निगम लापरवाह है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। शहर में कोरोना संक्रमण के बीच नगर निगम के कर्मी सफाई कार्य में जुटे हैं। वे संक्रमण की परवाह किए बिना ही मुश्तैदी से तैनात है। सफाई कर्मियों में संक्रमण का भय तो है, पर माइक्रो कंटेंंमेंट जोन हो या मोहल्ले हर जगहों पर सफाई कर रहे हैं। उनकी पीड़ा को लेकर निगम प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। निगम कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मी भी मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। इससे उनके संक्रमित होने का खतरा और भी बढ़ गया है। 

कर्मचारियों ने जल्द सुरक्षा किट उपलब्ध कराने की मांग की

समस्या निदान को सफाई कार्य में जुटे सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसे लेकर बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव मनोज कृष्ण सहाय ने निगम प्रशासन को सुरक्षा किट समेत संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रभारी नगर आयुक्त प्रफुल्ल यादव को पत्र लिखकर कहा है कि सफाई कर्मचारी निम्न वर्ग और उपेक्षित समाज से आते हैं। उनके द्वारा गंदगी के साथ मृत पशु-पक्षी का निस्तारण किया जा रहा है। संसाधन के अभाव में हाथों से उठाव कर रहे हैं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि भागलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

सफाई कर्मी हो सकते हैं संक्रमित

वर्तमान में कोरोना का भयानक प्रकोप है। ऐसी लचर व्यवस्था में सफाई मजदूरों के संक्रमित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसका प्रभाव उनके स्वजनों पर भी पड़ सकता है। निगम का दायित्व है कि संक्रमण से बचाव की सारी व्यवस्था करे। मांग करने के बावजूद निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में अगर कोई घटना घटती है तो उसकी सारी जवाबदेही निगम प्रशासन की होगी। भविष्य में समस्या निदान को सफाई कर्मचारी बड़े स्तर पर आंदोलन को बाध्य हो सकती है।  

chat bot
आपका साथी