शिक्षा में दिख रही सुधार, इन हाई स्कूलों में बनाए गए स्मार्ट क्लास, मॉडल हुआ 18 आंगनबाड़ी

आकांक्षी योजना के तहत बांका जिला को दो साल पहले पाचं करोड़ रुपये मिले थे। इसमें से जिला के सभी नए और पुराने हाईस्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिस विद्यालय ने पूर्व में खुद स्मार्ट क्लास तैयार कर लिया था।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:39 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:39 AM (IST)
शिक्षा में दिख रही सुधार, इन हाई स्कूलों में बनाए गए स्मार्ट क्लास, मॉडल हुआ 18 आंगनबाड़ी
बांका के केनीचक का मॉडल आंगनबाड़ी केंद़र

बांका, जेएनएन। दो साल पहले ही भारत सरकार ने पिछड़े जिलों में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए आकांक्षी योजना शुरु किया है। इसके लिए नीति आयोग ने पांच करोड़ रूपये का विशेष पैकेज जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया था। तत्कालीन डीएम कुंदन कुमार ने पिछले साल ही इसकी सभी राशि शिक्षा के विकास पर खर्च करने के लिए 190 योजनाएं स्वीकृत की। इस राशि से जिला के सभी नए और पुराने हाईस्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिस विद्यालय ने पूर्व में खुद स्मार्ट क्लास तैयार कर लिया था, उसे दूसरा सेट लगाने के लिए पैसा दिया गया। स्मार्ट क्लास बिल्कुल स्मार्ट दिखे, इसके लिए भी राशि खर्च की गई। जिला के करीब 173 हाईस्कूलों में इसकी राशि खर्च की गई है। इसके अलावा दर्जन भर स्कूलों में संगीत शिक्षा के बढ़ावा को लेकर कुछ वाद्य यंत्रों से संगीत शिक्षकों को लैश किया गया है।

तीन साल से बांका के हाईस्कूलों में चल रहा स्मार्ट क्लास

सरकारी हाईस्कूलों में बच्चों को स्मार्ट क्लास से पढ़ाने वाला बांका प्रदेश का पहला जिला है। तीन साल पहले ही इसकी जिला में शुरुआत हो चुकी है। पिछले साल जिला में नया हाईस्कूल भी खुला। इन हाईस्कूलों में भी स्मार्ट क्लास का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पिछले सत्र से ही बच्चों की पढ़ाई एलईडी के माध्यम से हो रही है। स्मार्ट के लिए विद्यालयों में एलईडी, इनवर्टर, बैट्री के साथ सुसज्जित कमरा का निर्माण किया गया है। अभी नए खुले कई हाईस्कूल में पहला एडमिशन कोरोना काल के दौरान हुआ है। इन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं है। ऐसे में नए विद्यालयों के बच्चों की शिक्षा पूरी तरह इसी स्मार्ट क्लास पर निर्भर होगी।

चमकने लगा गांवों का आंगनबाड़ी केंद्र

आकांक्षी योजना की राशि से ही जिला के सभी प्रखंड में कम से कम एक और सब मिलाकर 18 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाया गया है। इसके लिए भवन वाले केंद्र को चिह्नित कर, इसे आकर्षक तरीके से सजाया गया है। दूर से ही इसका नजारा मनोहारी लग रहा है। दीवारों पर चित्र और पेङ्क्षटग के साथ बच्चों के पढ़ाई से जोडऩे का प्रयास किया गया है। इस केंद्र को बाह्य आवरण के साथ अन्य प्रयोगों से भी मॉडल बनाने की योजना है।

आंकाक्षी योजना की पहली किश्त में बांका को पांच करोड़ रूपया मिला है। इस राशि को शिक्षा की दशा सुधारने में लगाया गया है। कुछ स्कूल भवन बने और सभी स्कूलों में एलईडी टीवी से स्मार्ट क्लास चालू किया गया। प्रशासन ने 190 में 177 योजना पूर्ण कर ली है।

ओमप्रकाश ङ्क्षसह, नोडल पदाधिकारी, आकांक्षी योजना

आकांक्षी योजना की राशि से शिक्षा में सुधार का कई कार्यक्रम हुआ है। स्मार्ट क्लास की शिक्षा से बच्चों का भला होने वाला है। जहां शिक्षक के कारण हमारी पढ़ाई संभव नहीं हो रही थी, अब वैसे भी पढ़ रहे हैं।

नीशिथ प्रणीत ङ्क्षसह, डीपीओ समग्र व माध्यमिक शिक्षा

chat bot
आपका साथी